Latest OTT Release Hindi: ये फिल्में कर रही हैं OTT पर धमाल, देखें हफ्ते की ट्रेंडिंग लिस्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर रोज कोई न कोई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस लेख में हम आपके Latest OTT Release Hindi के बारे में जानकारी देंगे। जो आपके बोरिंग से बोरिंग दिन को भी काफी मजेदार बना सकती है।

Latest OTT Release Hindi List

MovieOTT
Girls Will Be Girls प्राइम वीडियो
Moonwalkजिओ सिनेमा
Yo Yo Honey Singh: Famousजिओ सिनेमा
ZebraAha

Girls Will Be Girls 

Girls Will be Girls यह फिल्म एक स्कूली लड़की के जीवन को करीब से दिखाने का काम करती है। जो अपनी यौवन भावनाओं में डूबी रहती है और प्रेम की तलाश में है। मगर उसकी मां उसकी तमाम इच्छाओं में बाधा डालने का काम करती है। अपने यौवन की दहलीज में कदम रखने वाली यह लड़की प्यार की राह में चलना सीख रही है। जिसका डायरेक्शन शुचि तलाती द्वारा किया गया है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। जिसे आप अकेले में देखे तो शायद ज्यादा बेहतर होगा।

Moonwalk वेब सीरीज

मूनवॉक फिल्म की कहानी दो चोरों के जीवन के आधार पर तैयार की गई है। जिनमें रामपुर का सबसे बड़ा चोर तारिक पांडे और दूसरा दिल्ली का क्रुक मैडी है। दोनों बेशकीमती खजाने और एक खूबसूरत लड़की चांदनी को हासिल करने के चक्कर में एक दूसरे से भीड़ जाते हैं। मगर तारिक एक बड़ी गलती के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। अब चांदनी असल में कौन है? और किसके नसीब होगी?  यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। फिल्म में निधि सिंह, अंशुमान पुष्कर और समीर कोचर ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसे जिओ सिनेमा पर 20 दिसंबर को रिलीज किया गया था।

Yo Yo Honey Singh: Famous

(Yo Yo Honey Singh: Famous) भारत के सबसे फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के जीवन के आधार पर तैयार की गई यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। जो हनी सिंह के जीवन के उतार-चढ़ाव, विवादों और स्ट्रगल को करीब से दिखाने का काम करती है। किन-किन चुनौतियों का सामने करते हुए हनी सिंह ने यह मुकाम हासिल किया है। उनके बचपन से लेकर अब तक के जीवन को इस 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है।

ज़ेबरा तेलगु फिल्म

जेब्रा एक एक्शन थ्रिलर तेलुगू फिल्म है। जो कुछ ठग लोगों के गिरोह के आधार पर तैयार की गई है। यह गिरोह एक बड़ी डकैती की योजना बनाने के दौरान एक खतरनाक अपराधी के चंगुल में फंस जाता है। जहां से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। फिल्म में प्रिय भवानी शंकर, डाली धनंजय, सत्यदेव और जेनिफर पिसिनाटो जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जो 20 दिसंबर 2024 को “Aha” (अहा) पर रिलीज की गई है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment