Latest Romantic Hindi Movies on Netflix: जवानी का अनुभव करा देगी ये हिंदी रोमांटिक फिल्में

By: महेश चौधरी

Last Update: January 21, 2025 2:46 PM

Latest Romantic Hindi Movies on Netflix
Join
Follow Us

नेटफ्लिक्स पर आए दिन नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है। हाल ही में कुछ ऐसी हिंदी रोमांटिक फिल्में रिलीज हुई है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इनमें रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। आइये Latest Romantic Hindi movies on Netflix पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

Latest Romantic Hindi Movies on Netflix

The Love Scam Movie24 जनवरी 2025
Amaran Movie5 दिसंबर 2024
Nadaniyaan Movie7 फ़रवरी 2025 
Do Patti Movie 25 ओक्टुम्बर 2024

The Love Scam Movie

कॉमेडी और रोमांस जोनर वाली यह फिल्म दो भाइयों और एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें दो गरीब भाई अपने हालात बदलने के लिए एक अमीर लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं। और अपने मन मुताबिक उसका इस्तेमाल करते हैं। फिल्म में जबरदस्त रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलती है। यह रोमांटिक फिल्म आसानी से प्रिडिक्टेबल है। मगर इसका स्क्रीन प्रेजेंस काफी जबरदस्त है। जिसे 1 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है।

Amaran Movie (शिव कार्तिकेयन और साई पल्लवी)

अमरन फिल्म भारतीय सेवा के मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। जिसमें शिव कार्तिकेयन और साई पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का फर्स्ट हॉफ रोमांटिक है। जो जवानी और कॉलेज के दिनों की यादें ताजा कर देगा। हालांकि धीरे-धीरे यह फिल्म रोमांस की पटरी छोड़ एक्शन और वॉर की जुबान बोलने लगती है। जिसे आप 5 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। 

Nadaniyaan Movie (इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर) 

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर इस रोमांटिक हिंदी ड्रामा फिल्म के जरिए अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम अस्थाई तौर पर नादानियां रखा गया है। यह फिल्म वैलेंटाइन डे मौके पर 7 फरवरी 2025 को रिलीज की जाएगी। जिसमें इब्राहिम अली और खुशी कपूर के बीच गहरा प्रेम और अटूट विश्वास देखने को मिलेगा।

Do Patti Movie (कृति सेनन, काजल और शाहिर शेख)

दो पत्ती फिल्म दो बहनों सौम्या और शैली के इर्द गिर्द तैयार की गई है। फिल्म में ट्विस्ट और रोमांस तब बढ़ता है। जब ध्रुव नाम के एक हैंडसम लड़के की एंट्री होती है। ध्रुव सौम्या से शादी करता है। मगर इसके बाद उसका दिल शैली पर आ जाता है। फिल्म जबरदस्त रोमांस और आपसी रिश्तों के टकराव के साथ दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करती है।

Leave a Comment