Mardaani Chapter 3 से रानी मुखर्जी की वापसी यशराज फिल्म्स बनाने जा रहा है मर्दानी 3

By: khabardaari.com

Last Update: December 28, 2025 8:12 AM

Mardaani Chapter 3
Join
Follow Us

Mardaani Chapter 3: 22 अगस्त 2014 को रिलीज हुई मर्दानी फिल्म को आज 10 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी नजर आई थी। जिसने दमदार लेडी सिंघम (पुलिसवाली) का किरदार निभाया था। यह एक क्राईम थ्रिलर फ़िल्म थी। जिसका डायरेक्शन प्रदीप सिरकार द्वारा किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। यह फिल्म हिट साबित हुई। अब मेकर्स ने 10 साल पूरे होने के साथ ही मर्दानी फ्रेंचाइजी की भी घोषणा कर दी है। आईए इस बारे में जानकारी लेते हैं।

Mardaani Chapter 3

यशराज फिल्म्स की ओर से मर्दानी फ्रेंचाइजी यानी भाग 3 को लेकर अनाउंसमेंट कर दी गई है। यह अनाउंसमेंट उन्होंने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज करते हुए की है। विडियो में मर्दानी और मर्दानी 2 फिल्म से रानी मुखर्जी के कुछ एक्शन/धांसू सीन दिखाए गए हैं। जिसमें वह फिल्म का हिट डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलती नजर आ रही है। डायलॉग:- “अपने पप्पा को मेरा नाम ठीक से बोल, शिवानी शिवाजी रॉय। उखाड़ ले जो उखाड़ लेगा।” 

Mardaani Chapter 3

वीडियो के समापन के साथ ही फिल्म के तीसरे भाग की भी अनाउंसमेंट की गई है। यह अनाउंसमेंट फिल्म के पहले भाग के 10 साल पूरे होने की खुशी के सेलिब्रेशन के साथ की गई है। अब तीसरा भाग कब तक देखने को मिलेगा इसकी जानकारी भी मेकर्स द्वारा जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।

रानी मुखर्जी: मर्दानी

10 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय नाम से भूमिका निभाई थी। जिसमें कई महान कलाकार नजर आए. जिनमें मुख्य रूप से नवीन चंद्रा, नागिनेडु, हर्षवर्धन और प्रकाश राज का नाम शामिल है। रानी मुखर्जी ने मुंबई पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच के अधिकारी के तौर पर शानदार अभिनय किया। यह फिल्म एक नाबालिक लड़की की किडनैपिंग की गुत्थी सुलझाने के साथ आगे बढ़ती है। जो देखने में काफी सस्पेंस भरी हैं।

मर्दानी 2 भी हुई हिट

इसके बाद मर्दानी भाग 2 को 13 दिसंबर 2019 को रिलीज किया गया। जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने द्वारा किया गया था। फिल्म का दूसरा भाग भी सुपरहिट हुआ। जिसे दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी l अब खबरें है, की फिल्म का तीसरा भाग भी जल्द ही पटरी पर होगा। जिसके प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।