2024 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट जारी, जानें किस एक्ट्रेस का नाम हुआ है सबसे ज्यादा सर्च

गूगल द्वारा हाल ही में 2024 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस की सूची जारी की है। इन अभिनेत्रियों को लोगों ने साल भर किसी न किसी वजह से सबसे ज्यादा सर्च किया है। सबसे ज्यादा सर्च के जाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में हिना खान, तृप्ति डिमरी, श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं लोगों ने किस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा सर्च किया है? और क्यों?

2024 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस

  • तृप्ति डिमरी 
  • श्रद्धा कपूर 
  • निम्रत कौर
  • कियारा आडवाणी 
  • हिना खान 

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया है। जो इस सूची में पहले पायदान पर गिनी जा रही है। तृप्ति को अदाकारी के करियर के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। एनिमल फिल्म में अभिनय करने के बाद उनके करियर में तगड़ा उछाल आया। रणबीर कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता हासिल की थी। जिसके बाद तृप्ति को लोगों ने इतना पसंद किया कि उनको नेशनल क्रश तक का खिताब दे डाला। इसके बाद तृप्ति की फैन फॉलोइंग में भी तगड़ा इजाफा हुआ है। हाल ही में तृप्ति को भूल भुलैया 3 फिल्म की स्टार कास्ट में भी शामिल किया गया है। तमाम चीजों के बाद तृप्ति डिमरी गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री बनीं हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने साल 2024 में तरक्की के कई कदम चूमे हैं। उनकी इस साल स्त्री 2 फिल्म रिलीज हुई है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता हासिल की है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके चलते श्रद्धा कपूर लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रही। और लोगों ने गूगल पर श्रद्धा कपूर का नाम खूब सर्च किया है।

निम्रत कौर

निम्रत कौर अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रही है। दरअसल सोशल मीडिया में खबरें है कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर लव रिलेशनशिप में है। पिछले साल से ही दोनों का नाम एक-दूजे के साथ जोड़कर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक तक की खबरें आने लगी थी।

कियारा आडवाणी

पिछले 4-5 सालों में कियारा आडवाणी के करियर में तगड़ा उछाल आया है। एक के बाद एक कई हिट फिल्मों से अभिनेत्री ने तगड़ी लाइमलाइट लूटी है। कियारा जल्द ही साउथ सिनेमा के गेम चेंजर रामचरण के साथ फिल्म करने वाली है। इसके अलावा डॉन 3 की स्टार कास्ट में भी कियारा का नाम शामिल है।

हिना खान 

हिना खान टीवी जगत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। इनका भी नाम सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल है। जून 2024 में हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से ही लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। अभिनेत्री लगातार इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करती रही है।

इलाज के दौरान इन्हें म्यूकोसासाइटिस नाम की एक और बीमारी ने जकड़ लिया। यह बीमारी अक्सर कैंसर के इलाज के दौरान होती है। जिसमें रोगी को मुंह में छाले होना और मसूड़े में सूजन आना जैसी कई गंभीर दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। लगातार स्वास्थ्य खराब रहने के चलते लोगों ने हिना खान के बारे में आए दिन सर्च किया। इसके बाद इनका भी नाम सबसे ज्यादा सर्च कि जाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हुआ है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment