शाहरुख खान की वो फ़िल्म जिसने पहले प्रयास में दिलाई सफ़लता और फिल्म फेयर अवार्ड अवार्ड

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:17 AM

shahrukh khan first movie deewana
Join
Follow Us

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का फिल्मी सफर जितना शानदार है, उतना ही दिलचस्प भी। उनके करियर की शुरुआत 90 के दशक में दीवाना फिल्म से हुई थी। दीवाना… वो फिल्म जिसने शाहरुख खान को पहले प्रयास में ही सफलता दिलाई। हालांकि दीवाना फिल्म में उनकी एंट्री ही इंटरवल के बाद हुई थी। बावजूद इसके वे रातों-रात स्टार बन गए।

शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म?

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना शाहरुख खान की पहली फिल्म थी। जो थियेटर्स में सबसे पहले रिलीज हुई थी। हालांकि दीवाना फिल्म साइन करने से पहले शाहरुख खान हेमा मालिनी की फिल्म “दिल आशना है” साइन कर चुके थे. मगर दीवाना फिल्म पहले रिलीज हुई थी। इसलिए दीवाना फिल्म ही शाहरुख खान की पहली फिल्म मानी जाती है। फिल्म में ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। जिनके साथ दिव्या भारती ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई। जिसने इंडस्ट्री को एक और नया सितारा शाहरुख खान भी दिया।

इंटरवल के बाद होती है शाहरुख की एंट्री

दीवाना फिल्म की दिलचस्प बात यह है की फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री ही इंटरवल के बाद होती है। इंटरवल तक फिल्म की कहानी ऋषि कपूर और दिव्या भारती के इर्द गिर्द ही घूमती है। इसके बाद शाहरुख खान (राजा) की एंट्री होती है। शाहरुख खान की जबरदस्त एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा और पहली ही फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पहचान कायम कर ली।

कितनी हुई थी दीवाना फिल्म की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दीवाना ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 7.75 करोड़ की कुल कमाई की थी। जो 90 के दशक में किसी भी फिल्म के लिए बड़ी सफलता मानी जाती थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी मिला था। जिससे उनके करियर को तेजी मिली।