Nirahua Hindustani 4 वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में इस चैनल पर होगी रिलीज़

By: khabardaari.com

Last Update: September 17, 2024 10:51 AM

Nirahua Hindustani 4
Join
Follow Us

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 (Nirahua Hindustani 4) ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी है। फिल्म को 15 अगस्त के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था। निरहुआ हिंदुस्तानी फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है। जो दर्शकों को जमकर पसंद आई है। जिन लोगों ने फिल्म देखने का मौका गवा दिया। उनके लिए खुशखबरी है। यह फिल्म एक बार फिर टेलीविजन पर रिलीज होने वाली है। आईए जानते हैं, निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म कब और कहां देख सकते हैं।

मूवी Nirahua Hindustani 4
रिलीज़ डेट 15 अगस्त 2024 
TV चैनल रिलीज़ डेट 21 सितंबर 2024 शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेमा पर 
डायरेक्टर नाम मंजुल ठाकुर 
स्टार कास्ट आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव और सारा लॉकेट 
भाषा भोजपुरी ( ड्रामा रोमांटिक फिल्म)

Nirahua Hindustani 4 Released

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इन्होंने पहली बार निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म में एक साथ काम किया था। जो साल 2014 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई। जिसके बाद निरहुआ हिंदुस्तानी भाग 2 और 3 भी रिलीज किया गया। तीनों ही भाग भोजपुरी सिनेमा में हिट हुए। और अब 15 अगस्त 2024 को निरहुआ हिंदुस्तानी 4 ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही सुपरहिट का टैग हासिल किया।

फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली के साथ-साथ फॉरेन ऐक्ट्रेस सारा लॉकेट और बिलाल खान भी नजर आए हैं। इनके आलावा किरण यादव, अमित शुक्ला,  क्रिस्टीना प्रावदा,  अभिषेक कुमार, अयाज खान, पारुल प्रिया और बिजेंद्र सिंह ने सहायक भूमिका निभाई है. जिसका डायरेक्शन मंजुल ठाकुर द्वारा किया गया है।

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 भोजपुरी सिनेमा पर होगी रिलीज़

वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म 21 सितंबर को शाम 6:00 बजे भोजपुरी सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा 22 सितंबर को सुबह 10:00 बजे भी यह फिल्म दोबारा प्रसारित की जाएगी। साथ ही यह फिल्म दंगल प्ले एप्लीकेशन पर भी रिलीज होने वाली है। जहां इसका लुफ्त उठाया जा सकता है।

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म की कहानी

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की कहानी काफी मजेदार है। जिसमें जबरदस्त रोमांटिक सीन, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर ग्लैमरस मिलता है। दिनेश लाल यादव एक गरीब किसान परिवार का बेटा है। जो लंदन जाकर कमाना चाहता है। निरहुआ की पत्नी का किरदार आम्रपाली दुबे ने निभाया है। जो हकलाकर बोलती है। निरहुआ को एक एजेंट पासपोर्ट बनवाकर लंदन भेज देता है। जहां उसे वही करना है। जो सारा लॉकेट (विदेशी अभिनेत्री) का किरदार कहता है।

सारा लॉकेट और निरहुआ लंबे समय तक एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। जो काफी मजेदार और ड्रामे से भरपूर है। मगर इन दोनों को एक साथ देखकर एजेंट को काफी जलन महसूस होती है। जिसके चलते वह उसे (निरहूआ) पुलिस केस में फंसा देता है।

जहां से यह फिल्म काफी मजेदार हो जाती है। और निरहुआ को ढूंढने के लिए आम्रपाली दुबे भी गांव से लंदन तक का सफर करती है। लंदन में जाकर आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की पहली मुलाकात दर्शकों को काफी इमोशनल कर देती है। कुछ समय बाद आम्रपाली के किरदार को पता चलता है, कि सारा लॉकेट और निरहुआ कहीं न कहीं एक दूसरे को पसंद करते हैं। जिसके बाद आम्रपाली निरहुआ को छोड़कर वापस गांव आने की इच्छा रखती है। देखा जाए तो यह फिल्म भी कई अन्य फिल्मों के रेफरेंस के साथ तैयार की गई है। मगर इसके स्क्रीन प्ले और फॉरेन एक्ट्रेस की मौजूदगी से काफी नया अनुभव मिलता है।

Nirahua Hindustani 4  Budget And Collection

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म का बजट लगभग 9 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। जिसे पहले दिन लगभग 16 सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। फिल्म की ओपनिंग बेशक कमजोर रही। मगर फिल्म ने धीरे-धीरे करके जबरदस्त कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अब तक 15 करोड़ के करीब कलेक्शन कर चुकी है। जो अपने बजट से लगभग डेट गुना ज्यादा है। अब फिल्म को टेलीविजन पर भी रिलीज किया जा रहा है। जिसके बाद इसकी कमाई और बढ़ सकती है।

Leave a Comment