OTT Release This Week Hindi: एक्शन थ्रिल और रोमांच के डोज से ये वीकेंड बनेगा सबसे मजेदार

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:31 AM

OTT Release This Week Hindi
Join
Follow Us

OTT प्लेटफार्म पर इस हफ्ते कई जबरदस्त फ़िल्में रिलीज हो चुकी है। जो अपनी दिलचस्प कहानी और जबरदस्त ट्वीट के चलते दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। चाहे आपको एक्शन और थ्रिल पसंद हो या फिर रोमांस यह फिल्में आपका वीकेंड काफी मजेदार बना देगी। आइये OTT Release This Week Hindi की जानकारी लेते हैं।

Hisaab Barabar Movie (हिसाब बराबर) 

हिसाब बराबर फिल्म में आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। जिन्होंने राधे मोहन नाम के एक ईमानदार टिकट इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। राधे मोहन के बैंक खाते में छोटी सी गड़बड़ी होती है। जिसके बाद वह बैंक पहुंचता है तो उसे एक बहुत बड़े वित्तीय घोटाले (फ्रॉड) का पता चलता है। जहां से फिल्म की कहानी एकदम से बदल जाती है। फिल्म में काफी जबरदस्त ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा। जिसे जी5 पर देख सकते हैं।

Sweet Dreams Movie (स्वीट ड्रीम्स)

Sweet Dreams Movie एक रोमांटिक लव स्टोरी के आधार पर तैयार की गई है। जिसमें मुख्य भूमिका में मिथिला पालकर और अमोल पाराशर नजर आए हैं। दोनों को एक दूसरे में वैसा ही इंसान नजर आता है। जैसा उन्हें लव पार्टनर चाहिए। अब दोनों अपने लिए लव पार्टनर की खोज में निकल पड़ते हैं। इस यात्रा में उनके साथ कई अजीबोगरीब घटनाएं होती है। जो दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन कराती है। तमाम मुश्किलों के बावजूद दोनों कभी हार नहीं मानते हैं। अब दोनों एक दूसरे को मिलेंगे या उनकी खोज अधूरी ही रहेगी। यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। जिसे आप disney+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

The Sand Castle (द सैंड कैसल)

नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब्ड में उपलब्ध यह फेंटेसी थ्रिलर फिल्म एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द तैयार की गई है। जो समुद्र द्वीप पर फंसा हुआ है। यह समुद्र द्वीप दिखने में तो काफी खूबसूरत और परफेक्ट लगता है। मगर असल में यह भयानक अनुभव कराने के लिए काफी है। यह फिल्म न केवल आपका वीकेंड रोमांचक बनाएंगी। बल्कि आपको एक अलग ही दुनिया में होने का अनुभव करायेगी।