Pawan Singh Sooryavansham collection: पवन सिंह फिल्म सूर्यवंशम ने की बम्पर कमाई

By: khabardaari.com

On: Saturday, September 14, 2024 4:04 PM

Pawan Singh Sooryavansham collection
Google News
Follow Us

Pawan Singh Sooryavansham collection: इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम के चलते काफी सुर्खियां में है। भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। जिसने पहले ही दिन जबरदस्त शुरूआत के साथ तगड़ी कमाई की है। इसके बाद हर रोज फिल्म बीते रोज से ज्यादा कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालंकि यह फिल्म अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम से काफी मिलती जुलती है। मगर फिर भी यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म से काफ़ी अलग अनुभव देती है। आईए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कहानी पर नजर डालते हैं।

सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म स्टारकास्ट

भोजपुरी फ़िल्म सूर्यवंशम में पवन सिंह और आस्था सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा चांदनी सिंह, शालू सिंह, गोपाल जी, अनूप अरोरा, माया यादव, धामा वर्मा, जोया खान और राम सुजान सिंह जैसे कई भोजपुरी कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा द्वारा किया गया है। जबकि प्रोडक्शन यशी फिल्म्स और रेनू विजय फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह 30 अगस्त 2024 को इंडियन सिनेमा में रिलीज की गई  है। जो पहले ही दिन से तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म को सुपरहिट का टैग मिल चुका है।

Pawan Singh Sooryavansham collection (सूर्यवंशम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)

फिल्म ने 30 अगस्त को जबरदस्त शुरुआत के साथ पहले ही दिन 18 लाख की कमाई की है। जबकि दूसरे दिन लगभग 26 लाख का कलेक्शन किया है। और तीसरे दिन तो फिल्म ने कमाई के सारी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही दिन में लगभग 40 लाख रुपए की कमाई की। चौथे दिन करीब 20 लाख का कलेक्शन हुआ है। इसके बाद कमाई में उतार-चढ़ाव जारी रहा और फिल्म ने पहले वीकेंड तक आते आते 83 लाख का कुल कलेक्शन कर लिया था।

भोजपूरी मूवी सूर्यवंशम बजट

यह फिल्म अभी तक लगभग 7 करोड़ के करीब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। जिसका बजट मात्र 2.5 करोड़ था। फिल्म नियमित रूप से 20 से 30 लाख के बीच कमाई कर रही है। अंदाजन रूप से कहा जा सकता है, कि यह फिल्म लगभग 10 से 12 करोड़ का कलेक्शन करेगी। जो अपने बजट के लगभग 10 गुना ज्यादा है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम का रीमेक बताया जा रहा है। 

भोजपूरी मूवी सूर्यवंशम कहानी

फिल्म में एक बहुत ही सिंपल साधे शख्स की कहानी दिखाई गई है। जो एक किसान है। मगर यह किसान अपने गांव पर जुल्म उठाने वाले एक कु-विख्यात शख्स के साथ संपर्क बनाता हैं। जहां से उसकी जिंदगी एक नया मोड़ लेती है। यह शख्स (पवन सिंह) अपने गांव को इस बदमाश से छुटकारा दिलाने के लिए प्रण लेता है। और इसके लिए अपनी जान तक दाव पर लगा देता है। फिल्म की कहानी काफी मजेदार है। जिसमें जबरदस्त एक्शन और बैकग्राउंड में पारिवारिक एवम रोमांटिक (प्रेम कहानी) जीवन आगे बढ़ता बढ़ता नजर आता है। फिल्म में पवन सिंह की जबरदस्त एक्टिंग की सराहना की जा रही है। जो दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खिंचे ले जाती है।

दूसरी और अमिताभ बच्चन की बॉलीलीवुड फिल्म सूर्यवंशम भी कुछ ऐसा ही अनुभव देती है। जिसमें अमिताभ बच्चन के डबल रोल देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी सुल्तानपुर गांव से शुरू होती है। जहां अमिताभ बच्चन के पिता काफ़ी रईस और प्रसिद्ध व्यक्ति है। सूर्यवंशी यानी अमिताभ बच्चन अपने गांव से भाग जाता है और एक नया जीवन शुरू करता है। वह जंगल में रहकर लोगों की मदद करता है। और इसी के साथ उसे चंद्रमुखी यानी कोमल सिंह नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। ठीक ऐसी ही मिलती जुलती कहानी

Leave a Comment