पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस सफर, जानें फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

By: khabardaari.com

On: Friday, September 20, 2024 7:33 AM

भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम
Google News
Follow Us

पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम से प्रेरित होकर तैयार की हुई लगती है। फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग जानना चाहते हैं, आखिर भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म ने कितनी कमाई की। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है या फ्लॉप। आईए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

भोजपुरी फिल्म सूर्यवंशम स्टार कास्ट

जैसा की भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर पवन सिंह नजर आते हैं। जिनके साथ आस्था सिंह ने नायिका की भूमिका निभाई है। फिल्म में गोपाल जी, चांदनी सिंह, माया यादव, जोया खान, अनूप अरोरा, रामसूजन सिंह और धामा वर्मा जी जैसे दिग्गज भोजपुरी कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई है। फिल्म को यशी फिल्म्स और रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है। जिसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है। जो फिल्म के लेखक भी है।

Bhojpuri Sooryavansham Movie Collection

भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म को 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज किया गया था। जिसने शानदार ओपनिंग के साथ पहले ही दिन लगभग 18 लाख की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की 26 लाख, तीसरे दिन 40 लाख और चौथे दिन करीब 20 लाख की कमाई हुई है। यह फिल्म कई दिनों तक लगातार 20 से 30 लाख के बीच कमाई करती रही। जिसने अब तक भारत से लगभग 11.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

दूसरी ओर फिल्म ने विदेश से भी लगभग 2 लाख 85 हज़ार डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 12.65 करोड़ तक पहुंच गया है।

Pawan Singh Sooryavansham Hit or Flop

खबरों की माने तो भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म का कुल बजट केवल 6.67 करोड़ था। जबकि फिल्म ने अब तक 12.65 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कलेक्शन बजट से लगभग 2 गुना ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म ने हिट होने का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

पवन सिंह सूर्यवंशम फिल्म की कहानी

पवन सिंह की भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म की कहानी कुछ हद तक अमिताभ की सूर्यवंशम से मिलती-जुलती है। हालांकि इसमें दर्शकों को काफी कुछ नया अनुभव भी मिलने वाला है। फिल्म का हर एक कलाकार अपने खुद के एक यूनिक किरदार के साथ फिल्म में मौजूद है। यह फिल्म रोमांटिक, पारिवारिक माहौल और एक्शन सीन से भरपूर है। जिसमें पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा। 

फिल्म में पवन सिंह ने एक युवा की भूमिका निभाई है। जो एक मामूली से किसान परिवार से तालुकात रखता है। यह युवा विधायक के संपर्क में आता है। जहां से इसके जीवन में एक बड़ा मोड़ आता है। यह विधायक पवन सिंह के गांव पर जुल्म और अत्याचार उठाता है। जिससे छुटकारा दिलाने के लिए पवन सिंह प्रण लेता है। विधायक और पवन सिंह के बीच जबरदस्त एक्शन फाइट सीन दिखाए गए हैं। जो कहीं ना कहीं अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम से एक कदम आगे है। 

पवन सिंह ने एक बार फिर सूर्यवंशम में दमदार अभिनय करते हुए साबित कर दिया है, कि भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड से कमजोर नहीं है।

भोजपुरी सूर्यवंशम फिल्म देखें या नहीं

अगर आपने अमिताभ बच्चन ने की सूर्यवंशम फिल्म देखी है, तो भी आपको भोजपुरी सूर्यवंशम अवश्य देखना चाहिए। जिसमें आपको भोजपुरी भाषा के साथ अलग ही आनंद मिलने वाला है। फिल्म की कहानी का आराम से अनुमान लगाया जा सकता है। फिल्म के फाइट सीन और भोजपुरी अंदाज में रोमांटिक सीन दर्शकों को जमकर पसंद आए हैं।

Leave a Comment