Pushpa 2 The Rule Movie Total Box Office Collection: पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किए कई रिकॉर्ड ध्वस्त 15 दिनों में कर डाली 1403 करोड़ की कमाई

सुकुमार निर्देशित अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने दूसरे वीकेंड तक आते-आते कमाई का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पहले पायदान पर आ गई है। जिसने कल्कि 2898 AD, सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है। आइये जानते हैं Pushpa 2 The Rule Movie Total Box Office Collection कितना हुआ है?

Pushpa 2 The Rule Movie Total Box Office Collection

पुष्पा 2 फिल्म ने दूसरे वीकेंड तक आते-आते लगभग 1366.2 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पहले नंबर पर आ गई है। फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। फिल्म ने अब तक दुनिया भर से लगभग 1403 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। दर्शकों से पुष्पा 2 रिव्यू शानदार मिले है.

इसके साथ ही फिल्म इंडियन सिनेमा में सबसे कम समय में हजार करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन में भी 618.5 करोड़ सबसे ज्यादा कमाई की है।

Top Grossing Indian movies of 2024

इंडस्ट्री ट्रैक्टर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। जिसने अब तक कुल 1403 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए आज 17 दिन हो चुके हैं। 17वें दिन फिल्म ने 17.52 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्मकमाई
Pushpa 2 The Rule ₹1403 करोड़ *
Kalki 2898 AD₹1,042.25 करोड़
Stree 2: Sarkate Ka Aatank₹857.15 करोड़
The Greatest of All Time₹457.12 करोड़
Devara (Part 1)₹422.1 करोड़
Bhool Bhulaiyaa 3₹389.27 करोड़
Singham Again₹372.41 करोड़
Fighter ₹358.89 करोड़
Amaran: The Immortal ₹333.5 करोड़
Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment