Pushpa 2 World Wide Collection Day 7 in Hindi , 7वें दिन भी फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

पुष्पा 2 फिल्म की सातवें दिन भी कमाई की रफ्तार जारी है। फिल्म ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे कम समय में हजार करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। वीकेंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है। आइए Pushpa 2 World wide Collection Day 7 in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं। साथ ही फिल्म के नए रिकॉर्ड्स के बारे में भी चर्चा होगी। 

पुष्पा 2 द रूल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

फिल्म ने कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 687 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमें फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 232 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 338.1 करोड़ की कमाई की है। शुरुआत में तो फिल्म का तेलुगू वर्जन आगे चल रहा था। मगर धीरे-धीरे फिल्म के हिंदी वर्जन ने रफ्तार पकड़ी और देसी बॉक्स ऑफिस पर हिंदी वर्जन की कमाई का आंकड़ा सबसे अधिक रहा। वही फिल्म के 7 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म की कमाई का सटीक आंकड़ा आना फिलहाल बाकी है। अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म ने अब तक दुनिया भर से 1010 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी सफलता है।

Pushpa 2 World Wide Collection Day 7 in Hindi 

Pushpa 2 World Wide Collection Day 7 की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन करीब 42 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस दौरान फिल्म के हिंदी वर्जन ने तेलुगू वर्जन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। देसी बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि तेलुगू वर्जन केवल 9 करोड़ पर ही अटक गया। सातवें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद पुष्पा 2 दुनिया भर से सबसे कम समय में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी है। फिल्म ने यह उपलब्धि केवल 7 दिनों में ही हासिल की है। जिसके बाद एसएस राजामौली की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड टूट गया है।

सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 फिल्म RRR, कल्कि 2898 AD और बाहुबली 2 फिल्म के बाद ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ या इससे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू सिनेमा की चौथी फिल्म और आठवीं भारतीय फिल्म बन चुकी है। फिल्म के क्रेज को देखते हुए दावा किया जा रहा है, कि पुष्पा 2 फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1790 करोड़ को चुनौती दे सकती है। इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्म दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आसपास जगह बनाएंगी।

पुष्पा 2 फिल्म ने बनायें नए रिकॉर्ड 

  1. पुष्पा 2 फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी है। जिसने पहले वीकेंड पर करीब 800 करोड़ से भी ज्यादा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।
  2. पुष्पा 2 फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 209 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। जिसके बाद यह भारत की पहली ऐसी फिल्म बनी है, जिसने ओपनिंग डे पर डोमेस्टिक कलेक्शन में डबल सेंचुरी मारी है।
  3. ओपनिंग डे पर फिल्म के हिंदी वर्जन की कुल कमाई 70 करोड़ थी। जो इंडियन सिनेमा की किसी भी दूसरी फिल्म के हिंदी वर्जन से ज्यादा है। इसके साथ ही जवान फिल्म के हिंदी वर्जन 65.5 करोड़ के नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड भी टूट गया।
  4. फिल्म दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। जिसने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 112 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 
  5. पुष्पा 2 फिल्म इंडियन सिनेमा की एक मात्र ऐसी फिल्म है। जिसने शुक्रवार से रविवार तक के वीकेंड में यानि तीन दिनों में ही 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
  6. पुष्पा 2 फिल्म ने 7 दिनों में ही 1000 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है। यह कारनामा इंडियन सिनेमा की किसी भी दूसरी फिल्म ने नहीं किया।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment