रामायण फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बता दिया कब होगी फिल्म रिलीज, रामायण का बजट जानकर हैरान रह जाओगे

By: महेश चौधरी

On: Wednesday, November 6, 2024 5:18 PM

ranveer kapoor ramayana updates
Google News
Follow Us

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की मुख्य भूमिका में रामायण महाकाव्य एक बार फिर सिनेमाघर में देखने का अवसर मिलेगा। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी चर्चित फिल्म का एक और नया पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिससे फिल्म की कड़ियों की पुष्टि होती है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। जिसका पहला भाग साल 2026 की दिवाली पर जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। रामायण दर्शकों का सबसे पसंदीदा महाकाव्य रहा है। जिस पर समय-समय पर कई फिल्में और TV सीरियल बनते आए हैं। आईए रणबीर कपूर की रामायण से जुड़ी अहम जानकारी लेते हैं।

रणबीर कपूर की रामायण का नया पोस्टर जारी

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “ करीब 10 साल पहले मैंने एक महाकाव्य को पर्दे पर दिखाने का नेक प्रयास किया था। यह महाकाव्य 5,000 सालों से दर्शकों के दिलों में खास बना हुआ है। अब यह वास्तविक आकार में आने लगा है। मैं इस प्रोजेक्ट पर काम करके काफी रोमांचक हूं। हमारी टीम के अथक प्रयासों के कारण ही यह संभव हुआ है। वे आगे कहते हैं कि इस रामायण के साथ हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी रामायण को सबसे पवित्र, प्रामाणिक और आश्चर्यजनक रूप से दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

रामायण के सेट से सामने आई झलक

इससे पहले रामायण के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ चुकी है। जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्री राम जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में अभिनय करती नजर आई है। इसके अलावा रॉकस्टार यश फिल्म में लंका पति रावण का किरदार निभाएंगे। यश ने इंटरव्यू के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके लिए रावण का किरदार निभाना काफी अलग अनुभव होगा। रावण एक आकर्षक किरदार है l अगर कोई उनसे कहे कि वे रावण का किरदार निभाना चाहेंगे तो शायद वह मना कर सकते हैं। मगर उनके लिए रावण का किरदार सिर्फ एक अभिनेता के रूप में सबसे रोमांचक किरदार होगा। मेरे लिए रावण के किरदार की बारीकियां बहुत खास रहने वाली है।

अरुण गोविल भी आएंगे नजर

अरुण गोविल ने भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर अपने आप को जीवंत कर दिया है। अरुण गोविल भी रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगे। शूटिंग सेट से सामने आई तस्वीरों में वह शाही पोशाक में नजर आ रहे हैं। वे राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे है। जबकि माता कैकेय की भूमिका में लारा दत्ता नजर आएगी।

सनी देओल बने हनुमान

बॉलीवुड के धाकड़ अभिनेता सनी देओल को इस रामायण में भगवान हनुमान जी का रोल मिला है। फिल्म के पहले भाग में भगवान श्री राम और सीता को मुख्य भूमिका में दिखाया जाएगा। मगर तब तक ही जब तक की सीता मां का अपहरण होता है। इसके बाद दूसरे भाग में हनुमानजी मुख्य भूमिका में होंगे। सनी देओल हनुमान जी के किरदार में काफी फिट बैठते हैं। लोग उनका इस धार्मिक किरदार में अभिनय देखने के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं।

गौरतबल है कि पहले नितेश तिवारी की रामायण में भगवान श्री राम के किरदार के लिए रितिक रोशन को कास्ट किया गया था। मगर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के चलते उन्होंने यह किरदार निभाने के लिए मना कर दिया। इससे पहले भी रितिक रोशन ने संजय खान (उनके पूर्व ससुर) की बड़े पर्दे पर रिलीज हुई रामायण में श्री रामजी का किरदार निभाने से मना किया था।

फिल्म रामायण से जुड़ी खास बातें

  • रणबीर कपूर स्टारर यह रामायण करीब 500 करोड़ के बजट में तैयार की जाएगी।
  • इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इसके लिए इंटरनेशनल कंपनी वॉर्नर ब्रॉस से भी बात की जा रही है।
  • VFX का काम ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG संभालेगी।
  • रामायण को बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक देने के लिए हैंस जिमर और एआर रहमान जैसे मंजे हुए आर्टिस्ट को टीम में शामिल किया गया है।
  • इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और अन्य कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 

Leave a Comment