रिया सेन और अश्मित पटेल MMS काण्ड: कैसे 90 सेकंड के MMS वीडियो ने किया रिया सेन का फ़िल्मी करियर तहस-नहस?

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:16 AM

रिया सेन और अश्मित पटेल MSS काण्ड
Join
Follow Us

बॉलीवुड की चमकती-धमकती दुनिया किसी को भी एक झलक में फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। वही एक गलती पूरी जिंदगी भी बर्बाद कर सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ था रिया सेन के साथ। जो काफी अच्छे और फिल्मी परिवार से होने के बावजूद विवादों में घिर गई। एक वायरल एमएमएस वीडियो ने उनके करियर को तगड़ा झटका दिया और उन्हें लंबे समय तक अंडरग्राउंड रहना पड़ा। चलिए जानते हैं रिया सेन के ग्लैमर से जुड़े विवादों कहानी क्या है।

रिया सेन के फिल्मी करियर की शुरुआत

रिया सेन अपनी पीढ़ी की तीसरी अभिनेत्री थी। जिसने फिल्मी दुनिया में नाम कमाया। उनकी नानी सुचित्रा सेन और मां मुनमुन सेन दोनों ही अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां रही है। फिल्मी बैकग्राउंड होने के चलते रिया ने भी इंडस्ट्री में कम उम्र में ही कदम रख दिया था। रिया ने पहली बार चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में विश्वकन्या फिल्म में काम किया था। मगर उन्हें असली पहचान फाल्गुनी पाठक के हिट सॉन्ग याद पिया की आने लगी से मिली। इसके बाद रिया ने कयामत, शादी नंबर वन और झंकार बीट जैसी फिल्मों से अच्छा नाम कमाया।

कैसा बना रिया सेन और अश्मित पटेल का एमएमएस वीडियो

रिया सेन की पापुलैरिटी तेजी से बढ़ रही थी। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। इसी प्रक्रम में सिलसिले फिल्म की शूटिंग के दौरान रिया सेन की मुलाकात होती है, अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल से। दोनों शूटिंग के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए और एक नई रिलेशन की शुरुआत की। मगर इस दौरान दोनों का एक आपत्तिजनक वीडियो लीक हो गया। करीब 90 सेकंड के इस एमएमएस वीडियो में रिया सेन काफी कॉम्प्रोमाइज सिचुएशन में नजर आ रही थी। हालांकि वीडियो में अश्मित पटेल साफ नजर नहीं आ रहे थे। 

रिपोर्ट्स है कि यह वीडियो दोनों ने होटल के कमरे में बनाया था। जिसे जानबूझकर लीक किया। ताकि फिल्म को ज्यादा पापुलैरिटी मिले। हालांकि ऐसा हुआ नहीं था, और वीडियो के चलते रिया सेन को लंबे समय तक अंडरग्राउंड होना पड़ा।

कैसे हुआ था MMS लीक

रिया सेन और अश्मित पटेल का वीडियो कैसे लीक हुआ, इसको लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है। मगर कुछ सालों पहले अश्मित पटेल ने बिग बॉस शो में बताया कि यह वीडियो उनके मोबाइल में ही था और उन्होंने मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए किसी दुकान पर दिया था। जहां से वीडियो लीक हुआ।
इसके अलावा भी रिया सेन का विवादों से लंबा रिश्ता रहा है। अश्मित के बाद रिया का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ा। साल 2008 में रिया और सलमान रशीदी के अफेयर की चर्चाएं भी मीडिया में होती रही। आगे चलकर साल 2017 में रिया ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी कर ली। तब से ही वह मीडिया की लाइन लाइट से दूर जिंदगी क रही है।