आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को एक तगड़ा झटका मिला है। टीम की कप्तानी संभाल रहे ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में फैक्चर आने के कारण वे अब आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह कप्तान की भूमिका महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है। जिसकी जानकारी फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया के जरिए 10 अप्रैल शाम को दी गई है। फैंस को ऋतुराज की वापसी का इंतजार है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में फ्रैक्चर
28 वर्षीय खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए गिरने से कोहनी में चोट लग गई थी. अगले दो मैचों तक उनके स्कैन से फैक्चर की पुष्टि नहीं हुई थी. मगर 10 अप्रैल को शाम फ्रेंचाइजी के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने फैक्चर की पुष्टि करते हुए कहा कि गायकवाड को कोहनी और रेडियल गर्डन में फैक्चर हुआ है। दुर्भाग्य से वे अब टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें कम से कम कुछ हफ्तों का आराम करने की सलाह दी है।
गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह मेरे लिए एक मुश्किल समय है, लेकिन मैं टीम की सफलता की दुआ कर रहा हूं। उम्मीद है, अब एक बार फिर ‘यंग धोनी’ टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
MS धोनी फिर रचेंगे इतिहास
ऋतुराज के बाहर होते ही महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तान की कमान संभालने जा रहे हैं। 2023 में जब उन्होंने कप्तानी छोड़ी थी, तो फैंस को लगा था कि अब माही सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। लेकिन हालात ने फिर से धोनी को जिम्मेदारी उठाने पर मजबूर कर दिया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी साल 2010, 2011, 2018 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब और दो चैंपियनशिप लीग ट्रॉफी में जीत दर्ज की है. अब यह देखना बाकी है कि क्या धोनी की वापसी टीम को जीत का स्वाद चखा पाएगी.