बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटे आई है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका ऑपरेशन हुआ और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनकी सुरक्षा में मुंबई पुलिस चौकसी बरत रही है और हमलावर का पता लगाने में जुट चुकी है।
सैफ अली खान पर चाकू से जानलेवा हमला
बुधवार देर रात सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित घर में चाकू से कई बार जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह पूरी तरह से जख्मी हो गए। उनकी रीड की हड्डी और गर्दन पर कई गहरे घाव आए हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में पहुंचाया गया। जहाँ उनका ऑपरेशन हुआ। खबरों के मुताबिक उनके घावों से लगभग तीन से चार इंच लंबी नुकीली चीज भी निकली है। खबर मिलने के बाद अस्पताल में करीब 4:30 बजे करीना कपूर खान भी उनसे मिलने पहुंची। जो घटना होने के दौरान सैफ अली खान के साथ नहीं थी।
अब सैफ अली खान की हालत कैसी है
ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सैफ अली खान की हालत बेहतर बताई है। गंभीर छोटे लगने से शरीर का काफी ज्यादा खून बह गया था। मगर अब उनकी हालात में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।
सैफ अली खान पर हमला किसने किया
दरअसल सैफ अली खान रात करीब 2:30 बजे घर की नौकरानी की आवाज सुनकर उठे और उन्होंने देखा कि घर में किसी अनजान शख्स से नौकरानी की बहस हो रही है। यह अनजान शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था. जिसके साथ सैफ अली खान की जबरदस्त हाथापाई हुई और चोर ने उन पर चाकू से हमला कर भाग निकला। पुलिस डॉग स्क्वाड टीम के साथ इस अज्ञात शख्स का पता लगाने में जुट चुकी है। घर के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं।
बता दे सैफ अली खान का बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में 3 BHK फ्लैट है। जहाँ वे करीना कपूर और बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हैं।