सिर्फ 5000 रुपये लेकर मुंबई आए थे सतीश रे, अब मायानगरी में बनाया आलीशान घर – जानें उनके संघर्ष से सफलता तक का सफर

पंचायत 2 फेम अभिनेता सतीश रे ने हाल ही मुंबई में अपना सपनों का घर खरीदा है। अपने नए आलीशान घर की कुछ तस्वीरें सतीश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। एक छोटे से कमरे से अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू करने वाले सतीश ने बहुत कम उम्र में ही तगड़ी सफलता हासिल की है। खासकर पंचायत वेब सीरीज उनकी सफलता में एक बड़ा कदम है। एक बार फिर सतीश मुंबई जैसे लग्जरी शहर में आलीशान घर खरीद कर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं सतीश रे ने यहां तक का सफर कैसे तय किया? और इनके जीवन से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी।

सतीश रे ने दिखाई नए घर की झलक

सतीश रे ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नया आलीशान घर खरीदने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने नए घर की कई तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। जो देखने में काफी लग्जरी और प्रीमियम है। तस्वीरों में घर की बालकनी, किचन, बैडरूम, वॉशरूम, स्टडी और वर्क स्पेस सहित कई खूबसूरत तस्वीरें शामिल हैं। हालांकि सतीश ने घर की कीमत और लोकेशन की सटीक जानकारी शेयर नहीं की है। कलाकार ने कैप्शन में भी काफी भावुक कर देने वाली बातें लिखी है। जो उनके यहां तक के सफर की कठिनाइयों को बयां करती है।

5 हजार उधार लेकर आए थे शहर 

सतीश कैप्शन में लिखते है… मुंबई में अपना खुद का घर खरीद कर लिया है। यह शहर आपको तभ ही स्वीकार करेगा, जब आप भूख से तड़प कर भागते है। 6 साल पहले मैं भी हाथ में एक बैग और 5000 उधार लेकर शहर की ओर दौड़ा चला आया था। मगर किसके पास जाना है? कहां रहना है? कुछ ठिकाना नहीं था। थी तो सिर्फ एक उम्मीद जिसके सहारे यह सफर तय किया है। जब पैसे खत्म हो गए तो इसी इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी कविता लिखी थी। जिसमें कहा था कि “वापस तो नहीं जाऊंगा। क्योंकि मैं जिस नाव से यहां आया हूं, वह मैंने जला दी है।” वे आगे लिखते है, घर लेना बड़ी बात तो नहीं थी, लेकिन सबसे लड़कर शहर भाग आना और अपने सपने पूरे करना छोटी बात भी नहीं है। दर्शकों के प्यार और सपोर्ट से ही यह मुकाम हासिल किया है।

यूट्यूब वीडियो से करते है फैंस का मनोरंजन

सतीश रे पढ़ने में काफी अच्छे थे। इन्होंने दसवीं क्लास में राज्य से टॉप किया था। वह एक लेखक बनना चाहते थे। मगर धीरे-धीरे इन्होंने मनोरंजन जगत मैं भी रुचि दिखाई। इंजीनियरिंग करने के साथ-साथ इन्होंने साल 2014 में “बैकबेंचर्स” नाम से एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। जिसपर ये कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे। मगर यह यूट्यूब चैनल सफल न हो सका। हालांकि इन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। कई सालों तक काम करने के बाद इन्होंने साल 2019 में एक और नए यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। जिसका नाम “सतीश रे” रखा। जिसपर वर्तमान में लगभग 1.3 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर है।

सतीश अपनी क्रिएटिविटी और यूनीक कंटेंट के चलते सोशल मीडिया पर अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। ये स्केच कॉमेडी, सिटकॉम और फनी रेंट वीडियो बनाते हैं। जिनमें इनका मेजदार किरदार, रोजमर्रा की जिंदगी की समस्याएं और भरपूर ड्रामेबाजी देखने को मिलती है। इनके ईमानदार शर्मा जी और अल्फा पांडे जैसे किरदारों ने इन्हें जबरदस्त सफलता दिलाई है। 

इनके वीडियो में इमरान सिद्दीकी (दिमाग का खेल) न्यूटन चाचा, पैकेट मांनू जैसे किरदारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। जिनमें कॉलेज, दोस्ती, प्यार, छोटे शहरों में बड़े सपनों के साथ जिंदगी और अन्य कई चीजों का चटपटा मिश्रण देखने को मिला है। इनके वीडियो को देखते समय दर्शक जरा भी बोर नहीं होते। इनकी यूट्यूब की सबसे पापुलर सीरीज भाई बहन का प्यार, स्मॉल टाउन बिग ड्रीम और टाइप्स आफ पीपल इन ग्रुप है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment