Sikandar Movie Updates: शूटिंग के दौरान सलमान खान को हुई पसलियों में इन्जरी

Writen By: khabardaari.com
Updated
फॉलो करें
Sikandar Movie Updates

Sikandar Movie Updates: सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग जोरों सोरों से चल रही है। जिसका दूसरा शेड्यूल 45 दोनों का जारी है। शूटिंग सेट से मिल रही अपडेट फैंस का ध्यान फिल्म की ओर खींच रही हैं। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को शूटिंग के दौरान पसलियों में गंभीर चोट लगी है। बावजूद इसके वह शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके एक नए अजीज दोस्त की भी फिल्म में एंट्री होने की खबरें मिल रही है। आई इस बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

Sikandar Movie Cast And Crew

सिकन्दर फिल्म में सलमान ख़ान (हीरो), सत्यराज (विलन), रश्मिका मंदाना (हेरोईन), सुनील शेट्टी, प्रतीक पाटिल बब्बर, चैतन्य चौधरी और नवाब शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन और लेखन A.R. Murugadoss (ए. आर. मुरुगादॉस ) द्वारा किया गया है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Salman Khan Sikandar Movie Updates

सलमान खान की आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग जून महीने में शुरू हुई थी। जिसका दूसरा चरण 45 दोनों का मुंबई में सूट किया जा रहा हैं। खबरों के माने तो फिल्म मेकर्स ने मुंबई में सलमान खान के एक्शन सीन शूट करने के लिए लगभग 15 करोड़ का शूटिंग सेट तैयार किया है। एक्शन सीन शूट करते समय सलमान को पसलियों में गंभीर चोट आई है।

लेकिन फिर भी सलमान फिल्म की शूटिंग में जी जान से मेहनत कर रहे हैं। सलमान ने फिल्म की शूटिंग के लिए अपना वजन भी घटाया है और खास रूटिंग फॉलो कर रहे हैं। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना सलमान की जोड़ीदार बनेगी। मुंबई के बाद हैदराबाद में अगला शूटिंग शेड्यूल है। जहां एक महल में शूटिंग की जानी है। जिसे धारावी और माटुंगा जैसे सजाया गया है।

पसलियों में चोट के बाद बॉडी डबल ने ली जगह

सिकंदर फिल्म के कई एक्शन सीन गोरेगांव के SRPF ग्राउंड और मरोल के टॉप क्लास हॉस्पिटल में सूट किए जा रहे हैं। पसलियों में चोट के बाद सलमान खान को स्टंट और बड़े एक्शन सीन करने की मनाई है। सलमान खान की सेहत को प्राथमिकता देते हुए उनके एक्शन और स्टंट बॉडी डबल द्वारा शूट करवाए जा रहे हैं।

एयरक्राफ्ट में होगें सिकंदर फिल्म के एक्शन सीन शूट

सलमान खान का एक एक्शन सीन “सी लेवल” से 33,000 फीट ऊंचाई पर एक प्लेन में सूट किया जाना है। यह एक्शन सीक्वेंस सीन भारत के बाहर विदेश जाकर एयरक्राफ्ट में शूट किया जाना है। संभावित रूप से इसमें सलमान खान और विलन के बीच जमकर मुकाबला होगा। सलमान खान और सत्यराज की कैमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेताब है।

सिकंदर में हुई नवाब साहब की एंट्री

वैसे तो फिल्म मेकर्स ने शूटिंग सेट से कुछ भी लीक ना हो जाए, इसका पूरा बंदोबस्त किया है। मगर सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ नवाब शाह की एक फोटो सामने आई है। नवाब शाह के गले में उनके नाम और सिकंदर फिल्म की कास्ट एंड क्रु का आईडी कार्ड नजर आ रहा है। सलमान और नवाब की दोस्ती काफी पुरानी है। नबावशाह सलमान खान की कई हिट फिल्मों में उनके साथ नजर आए हैं। टाइगर जिंदा है में भी सलमान और नवाब ने स्क्रीन शेयर किया है। सिकंदर फिल्म में संभावित रूप से नवाब शाह भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। हालांकि अधिकारीक घोषणा नहीं की गई है।

Sikandar Movie Updates सामने आया फर्स्ट लुक

फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने सलमान के साथ फोटो शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में सलमान लंबी दाढ़ी और ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान काफी एनर्जेटिक और दाढ़ी वाले लुक में नजर आएंगे।

सभी लेख पढ़ें