बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार चर्चा में है। हाल ही में उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म फतेह रिलीज की गई है। जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिलती-जुलती प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म एक साइबर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें सोनू सूद ने फतेह नाम के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनू सूद ने शुभांकर मिश्रा से काफी बातचीत की। इसके बाद खबरें है कि सोनू सूद जल्द ही पवन सिंह या खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म करते नजर आ सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।
सोनू सूद करेंगे भोजपुरी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद ने हालही में अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म फतेह रिलीज की है। जिसके प्रमोशन के दौरान शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत की है। बातचीत के दौरान शुभांकर मिश्रा कहते हैं कि क्या सोनू सूद भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना चाहेंगे?… तो जवाब में सोनू सूद भी हँसकर भोजपुरी भाषा में कहते हैं कि अगर हमें कोई भोजपुरी फिल्म ऑफर करेगा तो हम जरूर भोजपुरी फिल्म करना चाहेंगे।
अभिनेता काफी अच्छी भोजपुरी भाषा जानते हैं। जो उनका इंडस्ट्री के प्रति गहरा लगाव भी व्यक्त करती है। हालांकि सोनू सूद भोजपुरी फिल्म करेंगे या नहीं इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह भोजपुरी फिल्म करेंगे तो संभवतः खेसारी लाल यादव या पवन सिंह जैसे बड़े कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं।
बिहार से है गहरा रिश्ता
सोनू सूद का भोजपुरी जनता और खासकर बिहार से गहरा रिश्ता है। कोरोनाकाल के दौरान जब बिहार के मजदूर लोग देश के अलग-अलग राज्यों में फंस गए थे। तब सोनू सूद किसी फरिश्ते की तरह प्रकट हुए और उनकी बहुत मदद की थी। इसके अलावा फतेह फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के साथ सोनू सूद ने ट्वीट कर बिहार में भी प्रोमोशन के लिए कार्यक्रम रखने की मनसा जताई थी।