Squid Game Season 2 Review: दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज स्किड गेम का दूसरा सीजन 26 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि इसे सीजन-1 की तरह उतना खास रिस्पांस नहीं मिला है। मगर फिर भी सीरीज देखने लायक है। एक बार फिर लोग आर्थिक हालातों के आगे मजबूर होकर अपनी जान दाव पर लगाते नजर आए हैं। अगर आप भी इस मौत के खेल से भरपूर रोमांचक वेब सीरीज को देखने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले इसके रिव्यू पढ़ लेने चाहिए।
Squid Game Season 2
Squid Game Season 2 को लेकर दर्शकों और फ़िल्म क्रिटिक्स की ओर से रिव्यू आ चुके हैं। कुछ लोगों ने स्किड गेम 2 को पकाऊ सीरीज करार कर दिया है, तो कुछ ने इसे काम चलाऊ बताया है। लोगों को सीजन 2 में सीजन 1 के मुकाबले 50% भी मजा नहीं आया।
क्या है Squid Game Season 2 की कहानी
Squid Game Season 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां सीजन 1 खत्म हुआ था। एक बार फिर खिलाड़ी नंबर 456 की खूनी खेल में वापसी होती है। जो दोबारा जीत का जश्न मनाने और मोटा पैसा कमाने के लिए दोबारा अपनी जान दाव पर लगाता है। इस बार सभी खिलाड़ियों में एकता भी देखने को मिली है। अब क्या खिलाड़ी नंबर 456 इस बार भी जीतेगा या फिर उसे भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। यह तो आप सीरीज देखकर ही पता करें।
Squid Game Season 2 Critical Review
ट्रेड एनालिस्ट क्रिस्टोफर कनगराज ने Squid Game Season 2 का रिव्यू दिया है। उन्होंने कहा की Squid Game Season 2 सभी की उम्मीद पर पानी फेरता है। साथ ही उन्होंने हर एक एपिसोड को इमोजी के साथ रेटिंग देते हुए कारण भी बताया है। वे लिखते हैं कि इसमें ड्रामा ज्यादा और एक्शन काम है। साथ ही इसके तीनों गेम भी काफी साधारण है। जिनमें सस्पेंस और रचनात्मकता की कमी है। यह सीजन 1 का 50% भी मजा नहीं देता।
दर्शकों ने क्या कहा
दर्शकों की ओर से Squid Game Season 2 को मिलती-जुलती प्रतिक्रियाएं मिल रही है। किसी ने इसे पकाऊ तो किसी ने इसे मजेदार कहा है। दर्शकों को एपिसोड 1 और 2 में कुछ खास मजा नहीं आता। मगर तीसरे एपिसोड से जब खेल शुरू होता है, तो थोड़ा बहुत मजा और दिलचस्प बढ़ती है। सीरीज में चौका देने वाला कुछ भी नहीं है। सस्पेंस की कमी हर पल खटकती है। सीजन 2 में 7 एपिसोड है। हर एक एपिसोड 1 घंटे का है। जबकि पहले सीरीज में 9 एपिसोड थे।
स्क्विड गेम सीजन 2 देखना चाहिए या नहीं
स्क्विड गेम सीजन 2 काफी धीमी गति से अपने खूनी खेल की शुरुआत करता है। मगर जब एक बार खेल की शुरुआत हो जाती है, तो छठें एपिसोड तक दर्शकों को कोई खास बड़ी शिकायत नहीं रहने वाली। इसे आप देखना चुन सकते हैं।