बिहार की राजनीति के 5 सबसे प्रभावशाली नेता, जिनके एक बयान से आ जाता है सियासी भूचाल

By: महेश चौधरी

Last Update: July 24, 2025 11:54 AM

bihar famous poltician
Join
Follow Us

बिहार की राजनीति हमेशा से ही देश की सबसे दिलचस्प और प्रभावशाली राजनीति रही है। यहां के नेता सिर्फ भाषणों में ही दम नहीं रखते बल्कि जमीनी हकीकत पर भी पकड़ रखते हैं। यही कारण है कि जब भी नेता कुछ बोलते हैं तो उसका असर केवल विधानसभा तक ही नहीं बल्कि पूरे देश के राजनीतिक माहौल पर पड़ता है। तेजस्वी यादव से लेकर नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर तक। बिहार के इन नेताओं की रगो में राजनीति खून की तरह बहती है। इनकी जनसंपर्क की ताकत विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती है। आईए जानते हैं बिहार के पांच नेताओं के बारे में जिनकी एक आवाज से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच जाती है।

Tejasvi Yadav (तेजस्वी यादव)

Tejasvi Yadav
Tejasvi Yadav

RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता तेजस्वी यादव ने बहुत कम उम्र में ही राजनीति में मजबूत पहचान कायम कर ली है। राजनीति के दिग्गज लालू प्रसाद यादव के बेटे होने के बावजूद उन्होंने अपनी खुद की मेहनत और सूझबूझ से जनता का भरोसा जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तेजस्वी यादव खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और विरोधियों को करारा जवाब देने के लिए जाने जाते हैं।

Chirag Paswan चिराग पासवान (उभरते युवा नेता)

chirag paswan
chirag paswan

चिराग पासवान ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव में जमुई लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधांशु शेखर को 85,000 वोटो के अंतर से हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के मील पत्थर साबित हुई। चिराग बिहार की राजनीति में उभरते युवा नेता है। वे 9 जून 2024 से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। चिराग ने आक्रामक बयानबाजी, स्पष्टता और आत्मविश्वास के चलते युवाओं के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है।

Prashant Kishor (प्रशांत किशोर)

prashant kishor
Prashant Kishor

बतौर चुनाव प्रबंधक रहते हुए राजनीति के दांव-पेंच सीख कर प्रशांत किशोर ने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और आज उनकी तूती बोलती है। वे बिहार के जमीनी हालात और जनता को गहराई से समझते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। उनके विरोधी भी उन्हें गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि प्रशांत किशोर चुपचाप बड़ा खेल खेलने की क्षमता रखते हैं।

Nitish Kumar (नीतीश कुमार)

Nitish Kumar
Nitish Kumar

नीतीश कुमार राजनीति के क्षेत्र में दशकों का अनुभव लिए बैठे हैं। उन्हें जमीनी हालात और सामाजिक न्याय से लेकर कानून व्यवस्था तक काफी गहरा अनुभव है। वे गठबंधन राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, कब किस पार्टी की ओर लुढ़क जाए इसका अंदाजा लगाना विरोधियों की भी बस की बात नहीं है।

Ashok Kumar Yadav (डॉ. अशोक कुमार यादव)

Ashok Kumar Yadav
Ashok Kumar Yadav

डॉ अशोक कुमार यादव जमीन से जुड़े राजनेता है। जिनकी राजनीति के क्षेत्र में छवि एकदम साफ सुथरी है . सादगी से जीवन जीने वाला यह राजनेता भी आम जनता के मुद्दों को उठाने के लिए हमेशा आगे खड़े होते हैं। विपक्ष पर सटीक वार करना कोई इनसे सीखे। यह विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उकेरने में माहिर है।