Top Hindi Comedy Movies

Top Hindi Comedy Movies: इंडियन सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों की तगड़ी भरमार है। जो लाखों दर्शकों के दिलों पर कब्जा की हुई है। यह फिल्में क्लासिक कॉमेडी से लेकर लेटेस्ट कॉमेडी को एक साथ पर्दे पर दिखती है। जो दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने के लिए काफी है। अगर आप भी कॉमेडी ड्रामा फिल्मों के शौकीन है, तो हम आपके लिए भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Top Hindi Comedy Movies की सूची लेकर आए हैं। जिन्हें आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।

Top Hindi Comedy Movies

Top Hindi Comedy Movies की यह सूची तैयार करते समय हमने कुछ खास चीजों का ध्यान रखा है। जैसे फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल और मजेदार एक्शन ड्रामा सीन भी देखने को मिले। जो दर्शकों को बोर होने से बचाएगा। इस सूची में मुख्य रूप से हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, धमाल, नो एंट्री जैसी फिल्मों को शामिल किया है। जो लंबे समय से दर्शकों के फेवरेट बनी हुई है। आईए इनके लिए बारे में विस्तार से जानते हैं।

हेरा फेरी

यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी और हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। जो साल 2000 में रिलीज की गई थी। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन, फरहाद शामजी और नीरज वोरा द्वारा किया गया था। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल केंद्र भूमिका में नजर आते हैं।

सुनील शेट्टी यानी राजू एक शातिर दिमाग वाले व्यक्ति की भूमिका में नजर आता है। जो हमेशा किराया देने से बचता है। श्याम यानी अक्षय कुमार एक काफी सीधा-साधा युवक है, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आया है। जबकि बाबूराव (परेश रावल) एक मकान मालिक है। 

फिल्म के तीनों ही किरदार अपने-अपने जीवन की कठिनाइयां का सामना कर रहे हैं। मगर उनके पास अमीर बनने का एक मौका आता है। जहां से फिल्म की कॉमेडी डबल डोज हो जाती है। और दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देती है। फिल्म देखने में काफी मजेदार है। जिसके तीन भाग रिलीज किया जा चुके हैं। 

फिर हेरा फेरी

हेरा फेरी की तगड़ी सफलता के बाद इसका दूसरा भाग “फिर हेरा फेरी” साल 2006 में रिलीज किया गया। यह भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छा गईं। इसका निर्देशन भी नीरज वोरा द्वारा किया गया था। फिल्म के मूल किरदार सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल फिल्म की बुनियादी संरचना (आत्मा) को जिंदा रखने में सफल रहे। फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है। जहां हेरा फेरी खत्म हुई थी।

फिल्म में तीनों ही कलाकार एक स्कीम के चलते अपना सारा पैसा डूबा देते हैं। उनको धोखा देने वाली एक बार डांसर लड़की है। इसके बाद श्याम, राजू और बाबूराव का जीवन एक नया मोड़ लेता है और उन्हें एक खूंखार गैंगस्टर से लिए कर्ज को चुकाने के लिए नया रास्ता निकालना पड़ता है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, काफी मजेदार और हास्यास्पद होती जाती है। जिसे आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं।

No Entry

Top Hindi Comedy Movies की लिस्ट में शामिल यह फिल्म साल 2005 में रिलीज की गई थी। जो उस साल सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरीद खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी द्वारा किया गया था। जो कॉमेडी फिल्म ऑन के लिए जाने जाते हैं। 

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की वैवाहिक जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने समान्य जीवन शैली के साथ आगे बढ़ रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर एक अखबार का मालिक है। जो अपनी वाइफ काजल यानी लारा दत्ता को बहुत प्यार करता है। और उसके प्रति काफी वफादार है। मगर काजल हमेशा किशन (अनिल कपूर) पर अवैध संबंध होने का संदेह करती है। दूसरी और अनिल कपूर का दोस्त यानी सलमान खान अपनी पत्नी को शातिर तरीके से धोखा देता है और कभी पकड़ा नहीं जाता। इसी बीच फिल्म में एक नया ट्विस्ट आता है और किशन को एक वेश्या औरत यानी बिपाशा बसु से मिलवाता है। इसके बाद फिल्म काफी मजेदार होती जाती है। जो दर्शकों के लिए एक शानदार मनोरंजन का साधन बनती है। 

धमाल

धमाल भूमि में अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, रितेश देशमुख (मुख्य भूमिका) और प्रेम चोपड़ा, संजय दत्त, विजय राज, संजय मिश्रा और इंदिरा कुमार जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2007 को रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन इंद्र कुमार द्धारा किया गया था। 

फिल्म की कहानी चार दोस्तों का केंद्र बिंदु है। जो काफी आलसी और बेरोजगार है। एक दिन उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है। जहां से फिल्म की कहानी डबल डोज हो जाती है। दरअसल एक तेज रफ्तार गाड़ी काफी ऊंचाई से गिर जाती है। जिसमें एक हमउम्र आदमी होता है। यह चारों आलसी दोस्त गाड़ी के पास जाते हैं। जिसका ड्राइवर ऑलमोस्ट करने वाला है, लेकिन वह मरने से पहले इन्हें गोवा में छुपाए गए एक खजाने की जानकारी देता है। 

जिसे खोजने के लिए यह चारों दोस्त गोवा जाने की प्लानिंग करते हैं। मगर पुलिस इंस्पेक्टर यानी संजय दत्त उनकी इस योजना को नाकाम करने के लिए हर संभव कोशिश करता है। अंततः फिल्म में काफी मजेदार ट्वीट के साथ यह सभी लोग मिलकर खजाने को ढूंढ निकालते हैं। मगर उन्हें इसका कोई खास फायदा नहीं होता। फिल्म काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर है। जो अपने जमाने की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इसे आज भी खूब पसंद किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment