Top Suspense Thriller Movies: अंत तक सस्पेंस में रखने वाली फिल्में समझ नहीं पाओगे कौन है असली दोषी

Top Suspense Thriller Movies: सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। जिसमें दर्शक लगातार फिल्म के अगले सीन का अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। मगर असलियत में फिल्म की कहानी कुछ और ही निकलती है। दर्शक फिल्म की कहानी के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इस प्रकार की फिल्मों में रहस्य, डर, रोमांच और कॉमेडी का तगड़ा मिश्रण होता है। जो दर्शकों को लास्ट तक सीट पर रोक के रखने का काम करते हैं। फिल्म की हैप्पी एंडिंग दर्शकों की संतुष्टि का कारण बनती है। यहां हम आपको Top Suspense Thriller Movies की जानकारी देंगे। जिन्हें आपको एक बार अवश्य देखना चाहिए।

Top Suspense Thriller Movies List

टॉप सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की इस सूची में हमने उन फिल्मों को शामिल किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है। और लंबे समय तक सुर्खियों में रही है। आज भी दर्शक इन फिल्मों को देखना खूब पसंद करते हैं। आइये इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।

Badla 2019 Movie

सुजॉय घोष के डायरेक्शन में तैयार की गई यह फिल्म 31 मार्च 2019 को रिलीज की गई थी। जिसमें अमिताभ बच्चन, तापसी, तनवीर गांधी, अमृता सिंह और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का केंद्र बिंदु अमिताभ बच्चन जो एक वकील की भूमिका में और तापसी पन्नू जो अपने ही पति की हत्या की आरोपी है, के रूप में दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी काफी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। जिसके कई सीन दर्शकों को इमोशनल भी कर देते हैं। तापसी पन्नू यानी नीना शेट्टी पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप है। और उसे जेल हो जाती है। इसके बाद नीना शेट्टी अपने बीच बचाव के लिए एक प्रसिद्ध लॉयर से मदद लेती है। जो इस मामले में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखना।

अंततः अमिताभ बच्चन यानी बदला रॉय नीना शेट्टी का केस लड़ने के लिए तैयार होते हैं। बदला रॉय उन सभी लोगों से बातचीत करते हैं। जो इस केस से जुड़े हैं और इसकी गहराई से जांच करता है। बदला रॉय एक ऐसे पायदान पर पहुंचता है। जहां उसे यह बात समझ में आ जाती है, कि यह केस जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं। फिल्म देखते समय दर्शक काफी अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। मगर वह हर बार गलत साबित होते हैं। एक चौंकाने वाले मोड़ के साथ फिल्म समाप्त होती है। ओवरऑल फिल्म काफी सस्पेंस से भरपूर और इमोशनल सेंटीमेंट से जुड़ी है। जो दर्शकों के लिए एक शानदार मनोरंजन का माध्यम है।

अंधाधुन 2018

श्री राम राघवन के डायरेक्शन में तैयार की गई फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। जिसमें आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे, तब्बू और अनिल धवन जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए।

यह एक एक्शन सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का केंद्र आकाश (आयुष्मान खुराना) है। जो अंधा और एक गिटार प्लेयर है। आकाश गिटार बजाकर अपना जीवन व्यापन करता है। मगर फिल्म एक नया मोड़ तब लेती है, जब आकाश एक हत्या का गवाह बनता है। अंधा होने के कारण उसपर कोई यकीन नहीं करता। जिसके पश्चात वह खुद इस मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है। मगर वह एक ऐसे खतरनाक खेल में फंस जाता है। जहां उसकी खुद की जान खतरे में पड़ जाती है। फिल्म दर्शकों को जबरदस्त आनंद देता है। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत गई। 

Mardaani 2019 

मरदानी 2 फिल्म गोपी पुथरन द्वारा डायरेक्ट की गई है। जिसमें अपराध के खिलाफ साहस और न्याय की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर रानी मुखर्जी (शिवानी शिवाजी रॉय) एक बहादुर पुलिसकर्मी के रूप में सामने आती है। इनके अलावा शांतनु महेश्वरी, जिषु सेनगुप्ता और अन्य कई दिग्गज कलाकार फिल्म में नजर आते हैं। 

फिल्म का केंद्र बिंदु रानी मुखर्जी यानी शिवानी शिवाजी और एक साइको किलर है। जिसके आतंक से पूरा कोटा शहर डर के साये में जी रहा है। यह साइको किलर अपने शातिर दिमाग को सैटिस्फैक्शन दिलाने के लिए आए दिन किसी न किसी लड़की का किडनैप करके बेरहमी से उसका रेप करके मौत के घाट उतार देता है। कोटा में एक लड़की का अपहरण होता है। जिसकी दो दिन बाद लाश एक नाले में मिलती है। इसके बाद शिवानी शिवाजी रॉय को इस केस को इन्वेस्टिगेट करने की जिम्मेदारी सोफी जाती है। जहां से इस साइको किलर और शिवानी के बीच चूहा बिल्ली का खेल शुरू होता है। 

SP शिवानी को एक शातिर और जासूसी किस्म की बहादुर पुलिसकर्मी के रूप में दिखाया गया है। जो अपने नेटवर्क और बहादुर के चलते इस साइको किलर विशाल जेठवा की धर-पकड़ करती है। फिल्म काफी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। जो दर्शकों को खूब पसंद आती है। फिल्म का तीसरा भाग भी अनाउंसमेंट किया जा चुका है। जो अगले साल तक रिलीज किया जाएगा। 

Other Suspense Thriller Movies 

इनके अलावा भी बॉलीवुड में कई ग्लैमरस सस्पेंशन फिल्में देखने को मिलती है। जिसमें रहस्य, अगली, 376 D, बारोट हाउस, फोबिया और फोरेंसिक जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। जो दर्शकों के बोरिंग दिन को भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए काफी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment