Toxic Movie Release Date: टॉक्सिक में यश का गैंगस्टर लुक रॉकी भाई से भी खतरनाक

By: महेश चौधरी

Last Update: November 9, 2024 10:21 AM

Toxic Movie Release Date
Join
Follow Us

Toxic Movie Release Date: सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स” को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर तरह-तरह की जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की जा रही है। सुपरस्टार यश के फैंस Toxic Movie का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी लगभग शुरू होने वाली है। पिछले साल ही फिल्म के प्रोमो वीडियो के साथ फिल्म की घोषणा और काफी कुछ जानकारी शेयर की गई थी। जिसके बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। आईए जानते हैं यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक कब तक रिलीज होगी? और फिल्म से जुड़ी अन्य खास जानकारी।

टॉक्सिक फिल्म कास्ट

टॉक्सिक फिल्म में सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इनके साथ कियारा आडवाणी भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनय करती नजर आएगी. साथ ही हुमा कुरैशी, नयनतारा, साईं पल्लवी और डैरेल डिसिल्वा।जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आयेंगे। 

फिल्म में नयनतारा और यश पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जिसमें नयनतारा यश की बहन का किरदार निभा रही हैं। जो हर मुसीबत में यश का साथ देने वाली है। दूसरी ओर कियारा आडवाणी लव एंगल में रोमांस करती नजर आएगी।

फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास द्वारा किया जा रहा है। जो फिल्म की लेखिका भी हैं। और फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण है। यह फिल्म KVN प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार की जा रही है।

टॉक्सिक मूवी रिलीज़ डेट (Toxic Movie Release Date)

दिसंबर 2023 में फिल्म का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था। जो काफी शानदार है। और KGF की तरह ही दर्शकों को यह भी डार्क थीम का अनुभव करता है। टॉक्सिक सुपरस्टार यश की 19वीं फिल्म होगी। प्रोमो वीडियो के आखिर में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज की जाएगी। हालांकि कलाकारों के दूसरे प्रोजेक्ट के चलते रिलीज डेट में बदलाव होना औपचारिक है। सोशल मीडिया में ख़बरें हैं की फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अगर वह सच है, तो भी यह फिल्म साल 2025 में ही रिलीज की जाएगी।

टॉक्सिक मूवी स्टोरी

फिल्म के प्रोमो वीडियो से फिल्म की कहानी के बारे में कुछ हद तक अनुमान लगाया जा सकता है। प्रोमो के साथ फिल्म निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा है, “आप जो खोज रहे हैं। वह आपको खोज रहा है। रूमी वयस्कों के लिए एक शानदार परी कथा।” फिल्म में सुपरस्टार यश एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। उनका गैंगस्टर वाला दमदार किरदार ही उनके सफल करियर का राज है। जो फैंस को भी खूब पसंद आता है। फिल्म की कहानी ड्रग माफियाओं की पृष्ठभूमि में तैयार की जा रही है। जिसे देखने काफी दिलचस्प होगा। एक बार फिर रॉकी भाई का भौकाल थियेटर्स में मचने वाला है।

यश का टॉक्सिक लुक आया सामने 

साउथ सुपरस्टार यश टॉक्सिक फिल्म के माध्यम से दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देना चाहते हैं। फिल्म के लिए उन्होंने एक अलग ही लुक चुना है। जिसके लिए उन्हें अमेरिका भी जाना पड़ा। हालांकि यह लुक पूरी तरह से सामने नहीं आया है। मगर कुछ समय पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान उनके लुक की एक झलक देखने को मिली। लंबी दाढ़ी के साथ छोटे बालों में वे बहुत हैंडसम लग रहे हैं। उनका यह नया लुक पहले किसी फिल्म में नहीं देखा गया। यहां तक की मिलता-जुलता भी नहीं।

सुपर स्टार यश की आगामी फिल्में

वही वर्क फ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार यश की 19 दिसंबर 2024 को गुगली 2 फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे रणबीर कपूर के साथ बिग बजट महाकाव्य फिल्म रामायण में भी नजर आने वाले है। रामायण में यश रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। जिसकी शूटिंग साल 2025 में शुरू होगी। केजीएफ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त केजीएफ चैप्टर 3 सहित कई फिल्में यश के आगामी प्रोजेक्ट में शामिल है।

Leave a Comment