UP Board 10th 12th Result 2025 : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा ? इंतजार ख़त्म हुआ, ऐसे निकालें रिजल्ट

By: महेश चौधरी

On: Monday, April 14, 2025 1:28 PM

UP Board 10th 12th Result 2025
Google News
Follow Us

UP Board 10th 12th Result 2025 : उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। लाखों स्टूडेंट अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जो लगभग खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है। चलिए जानते है यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा (UP Board 10th 12th Result 2025).

54 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार | UP Board 10th 12th Result 2025

उत्तर प्रदेश परीक्षा विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में कुल 54 लाख छात्रों ने भाग लिया था। यह परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक हुई थी। 17 मार्च 2025 को सभी परीक्षाओं कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया था। जो अब अपने अंतिम चरण पर है। अब विभाग परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा

UPMSP UP BOARD RESULT 2025 की बात करें तो इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने अप्रैल के तीसरे-चौथे सप्ताह तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। जैसा पिछले साल हुआ था। पिछले साल 20 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे परिणाम की घोषणा की गई थी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र  upmsp.edu.in और upresults.nic.in वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, माता-पिता का नाम, DOB, और अपना नाम डालना होगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे निकालें

एक बार UP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड होने के बाद छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते है. जिसके लिए निचे दिया गया प्रोसेस फॉलो करना होगा।

  1. सबसे पहले UPMSP की ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर पहुँचें।
  2. मुख्य पृष्ठपर, “परीक्षा परिणाम” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यूपी बोर्ड कक्षा 10/12 परिणाम 2025 लिंक को खोलें।
  4. यहाँ अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक करें।

Leave a Comment