Upcoming Pan India Movies 2025: कल्कि के बाद द राजा शाहब से मचायेंगे प्रभास बॉक्स ऑफिस पर धमाल

साल 2025 में कई धमाकेदार फिल्में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली है। जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Upcoming Pan India Movies 2025 सूची में सुपरस्टार प्रभास की राजा साहब, धड़क 2, रेड 2, और टाइगर श्रॉफ की बागी 4 जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आइये उनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानकारी लेते हैं।

द राजा साहब रिलीज डेट (सुपरस्टार प्रभास)

सुपरस्टार प्रभास ने हालही में कल्कि 2898 AD फिल्म से जबरदस्त सफलता पाई है। अब उनकी द राजा साहब हॉरर-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी एक ऐसे गरीब व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपनी पैतृक-संपत्ति पर नजर रखता है।

मगर उसे पता चलता है कि पैतृक संपत्ति (हवेली) में राजा साहब की आत्मा रहती है। यह जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक जाती है। फिल्म का डायरेक्शन मारुति द्वारा किया गया है। जिसमें प्रभास के अलावा संजय दत्त और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार केंद्र भूमिका में नजर आएंगे। द राजा साहब फिल्म 10 अप्रैल 2025 को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी।

बागी 4 रिलीज डेट (टाइगर श्रॉफ)

टाइगर श्रॉफ की पिछले साल “छोटे मियां बड़े मियां” फिल्म रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर पिसल गई। मगर अब टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी बागी की अगली कड़ी बागी 4 के साथ 5 सितंबर 2025 को पैन इंडिया स्तर पर रॉनी के किरदार में जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का डायरेक्शन ए. हर्षा द्वारा किया गया है। जो जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और रोमांच के मिश्रण से तैयार की गई है।

धड़क 2 (तृप्ति-सिद्धांत)

धड़क 2 फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार की गई है। जिसका डायरेक्शन शाजिया इकबाल द्वारा किया गया है। फिल्म प्यार और विश्वास के आधार पर तैयार की गई है। जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ सौरभ सचदेवा और दीक्षा जोशी जैसे कलाकार सहायक भूमिका में होंगे। धड़क 2 फिल्म 22 नवंबर 2025 को कई भाषाओं में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी।

रेड 2 रिलीज डेट (अजय देवगन)

रेड 2 फिल्म एक क्राईम थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जिसका डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता द्वारा किया गया है। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment