Vicky Kaushal Top Hindi Net Collection Movies: विक्की कौशल स्टारर छावा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। फिल्म ने 10 दिनों में ही लगभग 345 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की है। अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। छावा फिल्म पुष्पा 2: द रूल के बाद भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। जिसने डोमेस्टिक स्तर पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है।
Vicky Kaushal Top Hindi Net Collection Movies
विक्की ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में मसान फिल्म से की थी। मसान फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। मगर इस फिल्म ने विक्की कौशल को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।
इसके 3 साल बाद 2018 में विक्की कौशल ने आलिया भट्ट के साथ राजी फिल्म की। जिसमें विक्की ने पाकिस्तान सेना के अधिकारी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। विकी कौशल के करियर की यह पहली हिट हिंदी फिल्म थी। जो 150 करोड़ के बजट में बनी थी और इसमें लगभग 200 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था।
संजू (2018)
राजी फिल्म की बड़ी सफलता के बाद विक्की ने संजय दत्त की मुख्य भूमिका में रिलीज हुई संजू में उनके दोस्त कमली का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक थी। जिसने बॉक्स ऑफिस से लगभग 500 करोड़ का कलेक्शन किया था।
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी फिल्म विक्की कौशल के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म को साल 2019 में भारतीय सेना के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के जवाबी कार्रवाई में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को केंद्र में रखकर तैयार किया गया था। फिल्म में विकी कौशल ने एक जांबाज आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने लगभग 342 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में विक्की कौशल की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था।
सैम बहादुर (2023)
मेघना गुलजार निर्देशित सैम बहादुर फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। जिसमें विकी कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. जिसने बॉक्स ऑफिस से लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
छावा बनी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
छावा फिल्म ने अब तक 11 दिनों में 413.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसका 23.65% कलेक्शन हिंदी वर्जन से हुआ है। फिल्म ने 11वें दिन 17 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। जिस तरह फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, अनुमान जताया जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही हजार करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।