Vikas Sethi: टीवी अभिनेता विकास सेठी के असामयिक निधन से फैंस और फिल्म जगत में शोक

By: khabardaari.com

Last Update: September 9, 2024 3:16 PM

Vikas Sethi
Join
Follow Us

Vikas Sethi: टीवी इंडस्ट्री से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पापुलर टीवी एक्टर विकास सेठी ने रविवार रात्रि दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर ने विकास सेठी के फैंस को काफी आहत पहुंचाई है। विकास की उम्र मात्र 48 साल थी। जिनके देहांत की खबर से पूरे टीवी जगत में शोक की लहर छा गई है। कई टीवी स्टार और सेलेब्स ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। और इस दुखद घड़ी में संवेदनाएं जाहिर की है। आईए जानते हैं आखिर विकास सेठी कि आकस्मिक मौत कैसे हुई और उनका टेलीविजन के क्षेत्र में क्या योगदान रहा।

TV एक्टर विकास सेठी ने 48 की उम्र में ली आखिरी सांस

विकास सेठी का जन्म 15 मई 1976 को हुआ था। इन्होंने कई पॉपुलर टीवी सीरियल से देश के हर घर तक अपनी पहचान बनाई है। विकास ने “दिल न जाने क्यों” टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2024 में उनकी उम्र महज 48 वर्ष थी। जिसमें इन्होंने सभी फैंस और परिवार को छोड़कर दुखद घड़ी में डाल दिया है।

विकास सेठी की मौत कैसे हुई

जानकारी के लिए बता दे, विकास सेठी ने रविवार को अपने किसी फैमिली फंक्शन में पार्टिसिपेट किया था। जहां उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें चक्कर और लूज मोशन की समस्या हुई। जिसके बाद वो दवाई लेकर घर लोट आए. रात्रि को डॉक्टर ने घर पर आकर विकास का चेकअप किया। उस दौरान विकास गहरी नींद में थे। उनकी पत्नी ने विकास को सुलाकर खुद बच्चों के साथ सो गई। मगर जब सुबह उठकर देखा तो पता चला विकास दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि विकास को रात को नींद मे दिल का दौरा पड़ा था। जिसमें उनकी जान चली गई। 

लंबे समय से नहीं मिल रहा था कोई काम

बता दे विकास लंबे समय से काम की तलाश में था। उन्हें कोविड -19 के पहले से ही काम मिलना बंद हो गया था। लगभग 5 सालों के स्ट्रगल के बाद भी उन्हें किसी टीवी सीरियल या फिल्म में काम नहीं मिला। जिसके चलते वह पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। धीरे-धीरे करके वह इंडस्ट्री के सभी दोस्तों और लोगों से दूर होते गए। जो उन्हें डिप्रेशन की ओर ले गया।

जुड़वा बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

विकास ने सबसे पहले अमिता से शादी की थी। मगर दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक न टिक सका। और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। विकास और अमिता से कोई संतान नहीं थी। इसके बाद विकास में साल 2018 में जान्हवी से शादी की। जान्हवी और विकास को साल 2021 में जुड़वा बच्चे हुए। विकास की मौत का जान्हवी को काफी सदमा लगा है। वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी है।

विकास अपने बेटों और जान्हवी से बहुत प्रेम करते थे। उन्होंने अपने हाथ पर अपने दोनों बच्चों के टैटू गुदवा रखे थे। विकास ने अपने सोशल मीडिया पर लंबे समय से कोई पोस्ट शेयर नहीं की। उनके इंस्टाग्राम पर उनके बेटों की फोटो और उनके टैटू के साथ उपलब्ध है।

बहुत कम समय तक ही चला था पहली पत्नी से रिश्ता

विकास ने सबसे पहले अमिता से शादी की थी। अमिता एक केबिन क्रू थी। फैंस को यह जोड़ी भी काफी पसंद थी। मगर दोनों के बीच लगातार अनबन बनी रहती थी। जिसके कारण दोनों ने स्वेच्छा से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया और उनका तलाक हो गया। उनके तलाक से जुड़ी ज्यादा जानकारी मीडिया के सामने नहीं है। इसके बाद साल 2017 में विकास ने जान्हवी से दूसरी शादी रचाई।

विकास सेठी ने किन टीवी सीरियल में काम किया है?

विकास सेठी ने दिल न जाने क्यों टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने सास भी कभी बहू थी, दो दिल बंधे एक डोरी से, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, उतरन, गीत हुई सबसे पराई और ससुराल सिमरका जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में मुख्य भूमिका में रहते हुए अभिनय किया है। इसके अलावा कभी खुशी कभी गम और Opps फिल्म में भी विकास सेठी ने अभिनय किया है। विकास और अमिता ने नच बलिए के सीजन 4 में शानदार परफॉर्म किया था।

Leave a Comment