हिम्मत सिंह ने आईपीएल 2025 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से डेब्यू किया है। उनका डेब्यू गुजरात जायंट्स के खिलाफ उछाले गए टॉस के दौरान हुआ है। हिम्मत सिंह ने मिचेल मार्श की जगह डेब्यू किया है। जो टीम के सबसे खास बल्लेबाजों में से एक है। चलिए जानते हैं मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह का डेब्यू क्यों कराया गया है? और हिम्मत सिंह कौन है? इनके बारे में डिटेल में जानकारी लेंगे।
हिम्मत सिंह ने किया आईपीएल 2025 में डेब्यू
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में हिम्मत सिंह को मौका दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं. असल में मिचेल अपनी बेटी की तबियत खराब होने के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जिनकी जगह हिम्मत सिंह ने ली. जो पहले भी कई खास और महत्वपूर्ण मैचों में अहम भूमिका निभा चुके है.
कौन हैं हिम्मत सिंह | Who is Himmat Singh
मध्यमक्रम के बल्लेबाज़ हिम्मत सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक होनहार बल्लेबाज हैं। जो पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि उन्हें आरसीबी टीम में रहते हुए खेलने का कोई खास मौका नहीं मिला। इसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑप्शन में लखनऊ की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपए देकर अपने खेमें में शामिल किया था।
हिम्मत सिंह का क्रिकेट रिपोर्ट कार्ड
- हिम्मत सिंह दिल्ली टीम की ओर से सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट और दिल्ली प्रीमियर लीग में जबरदस्त प्रदर्शन दिखा चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 148 और दिल्ली प्रीमियर लीग में 165 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टीम की जीत मजबूत की थी।
- उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में 8 मैच की 8 पारियों में 133 गेंद पर 49.25 के औसत और 148.12 की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतक सहित कुल 197 रन हासिल किए थे।
- हिम्मत सिंह का सर्वोच्च स्कोर नवंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में था। जो कुल 77 रनों का निजी स्कोर है।
- हिम्मत सिंह T20 क्रिकेट में लगभग 40 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।
- हिम्मत सिंह ईस्ट दिल्ली राइडर्स के कप्तान की भूमिका भी निभा चुके हैं। वे प्रियांशु आर्य और आयुष बदोनी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने में भी सफल हुए हैं।