अरिजीत सिंह बने भारत के सबसे महंगे सिंगर, केवल 2 घंटे की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:17 AM

अरिजीत सिंह बने भारत के सबसे महंगे सिंगर
Join
Follow Us

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सिंगर है, जिन्होंने अपनी आवाज से लाखों दिलों को छुआ है. जिनमें मोहम्मद रफी, कुमार सानू, ए आर रहमान, सोनू निगम और उदित नारायण जैसे सिंगर्स का नाम आता है. मगर जब भी कमाई की बात आती है तो एक नाम सबसे ऊपर निकलकर आता है. वह है अरिजीत सिंह। जो आज के समय में युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। हाल ही में उनकी फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिसने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े गायकों के होश उड़ा दिए।

देश के सबसे महंगे सिंगर बने अरिजीत सिंह, 2 घंटे के लेते है 14 करोड़ फीस कौन है

न्यूज18 के हवाले से छपी एक खबर के मुताबिक अरिजीत सिंह भारत के सबसे महंगे सिंगर है। जिन्होंने ए आर रहमान सहित दूसरे सभी सिंगरों को पछाड़ा है। अर्जित के दोस्त राहुल वैद्य इंटरव्यू के दौरान बताते हैं कि अर्जित ने इंडस्ट्री में बताया है कि “आर्टिस्ट अपने खुद के टैलेंट के बदले पैसे कैसे मांगता है।” राहुल वैद्य आगे कहते हैं कि पहले अर्जित को लाइव शो करने में कोई खास रुचि नहीं थी। शायद इसलिए भी की वह जब अपने काम की मोटी फीस बताते थे तो लोग शो कराने से मना कर देते थे। अब अरिजीत सिंह केवल 2 घंटे के शो के बदले 14 करोड़ चार्ज करते हैं और उनके पास कई ऑफर्स आते हैं। अर्जित की यह फीस बाकी सभी सिंगर्स से कई गुना ज्यादा है।

सिंगर अरिजीत सिंह की कुल सम्पत्ति कितनी है (Arijit Singh Net Worth)

साल 2025 के मुताबिक सिंगर अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीब 414 करोड रुपए बताई जा रही है। जो उन्होंने गानों, लाइव शो और कंसर्ट आदि से अर्जित की है। उनका नवी मुंबई में एक आलीशान बंगला है। जिसकी कुल कीमत 8 करोड़ से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा करीब 3.4 करोड़ से ज्यादा कीमत की लक्जरी गाड़ियां उनके गेराज की शोभा बढ़ा रही है। जिनमें रेंज रोवर और मर्सिडीज़ जैसी गाड़ियों का नाम शामिल है। लाखों-करोड़ों की दौलत होने के बावजूद अरिजीत सिंह हमेशा अपनी सादगी की के लिए जाने जाते हैं।