HMPV Virus Alert: 24 घंटे में ही 5 राज्यों में फैल गया HMPV वायरस, एक बार फिर लगेगा देश में लॉकडाउन

चीन से फेला HMPV Virus अमेरिका और मलेशिया से होता हुआ अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। जिसका पहला केस 6 जनवरी को कर्नाटक में सामने आया था। अब भारत में भी HMPV के केस लगातार सामने आने शुरू हो गए हैं। एक बार फिर लोगों में कोरोना महामारी की यादें ताजा हो रही है। हर कोई एचएमपीवी वायरस को लेकर चिंता जाता रहा है। क्या एक बार फिर देश में लॉकडाउन लग सकता है? आइये इस बारे में चर्चा करते हैं।

HMPV Virus Alert 

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। इसकी शुरुआत चीन से हुई है। जिसका संक्रमण चीन से USA और मलेशिया तक पहुँचा और अब भारत में भी HMPV फैल चुका है। भारत में 6 जनवरी को पहली बार कर्नाटक में एचएमपीवी वायरस का पहला मामला रिपोर्ट किया गया था। इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही यह वायरस महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और तमिलनाडु में भी फैल चुका है। महज 24 घंटे में ही वायरस ने चार से पांच राज्यों का दायरा पार कर लिया है। 

भारत के ये राज्य आ चुके है HMPV की चपेट में

राज्यमरीजों की संख्या
नागपुर (महाराष्ट्र)2 मरीज
बेंगलुरु (कर्नाटक)2 मरीज
अहमदाबाद (गुजरात)1 मरीज
चेन्नई (तमिल नाडु)1 मरीज
सलेम (तमिल नाडु)1 मरीज

जिस गति से कोरोना वायरस फैला था। उसके आगे सरकार पर्याप्त इंतजाम करने में असफल रही थी। अब एचएमपीवी वायरस भी उसी गति से संक्रमण फैला रहा है। जिसको लेकर हर कोई चिंता जता रहा है। देश में एचएमपी वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। आइये एचएमपीवी वायरस से बचाव के तरीके जानते हैं।

HMPV Virus से कैसे बचें?

एचएमपीवी वायरस एक प्रकार का संक्रमण है। जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छींकने-खांसने और संक्रमित स्पर्श से फैलता है। इससे बचाव के लिए नीचे दिए गए टिप्स को अपनाए।

  • हमेशा अपने चेहरे पर मास्क रखें। 
  • किसी से भी हाथ ना मिलाए।
  • जो व्यक्ति बार-बार छींक या खास रहा है। या उसमें सर्दी-जुकाम के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो उससे नियमित दूरी बनाकर रखें।
  • सफर करते समय किसी भी वस्तु को स्पर्श न करें। जैसे दीवार या रेलिंग आदि।
  • समय-समय पर अपने हाथों को अच्छे से धोएं।

क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन?

फिलहाल एचएमपीवी वायरस के गिने-चुने मामले सामने आए हैं। अगर सरकार को यह एक बड़ी महामारी की संभावना लगती है तो समय रहते इसके रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि देश में दोबारा लॉकडाउन लगने जैसी फिलहाल कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment