Most Awaited Films in India 2025: अब मचेगा बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, सलमान खान की सिकंदर से लेकर ऋतिक की वॉर 2 तक, जानें सभी फिल्मों की रिलीज डेट

By: महेश चौधरी

Last Update: January 10, 2025 10:26 AM

Most Awaited Films in India 2025
Join
Follow Us

Most Awaited Films in India 2025: साल 2025 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनकी घोषणा के बाद से ही दर्शक इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसमें सलमान खान की सिकंदर, ऋतिक रोशन की वार 2 और अक्षय कुमार की भूत बंगला जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आइये 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं। जिनका फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है।

Most Awaited Films in India 2025

Movie NameRelease Date
देवा मूवी 14 फरवरी 2025
सिकंदर 30 मार्च 2025
वॉर 2 14 अगस्त 2025
भूत बंगलादिसंबर 2025

Deva (देवा मूवी)

शाहिद कपूर और पूजा हेगडे स्टारर देवा फिल्म का डायरेक्शन रोशन एंड्रयूज द्वारा किया गया है। जिसमें शाहिद कपूर एक शानदार मगर विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। जो एक हाई प्रोफाइल मामले की जांच के दौरान धोखे, विश्वास घात और एक गहरे जाल को उजागर करने का प्रयास करेंगे। देवा फिल्म वैलेंटाइन-डे के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Sikander (सिकंदर)

2025 में सलमान खान की सिकंदर फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। सिकंदर का धमाकेदार टीजर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस किया गया है। जिसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मुख्य भूमिका में होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें एक युवा की कहानी दिखाई जाएगी। जो अपने शहर की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार है। सिकंदर फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

War 2 (वॉर 2)

YRF यूनिवर्स की साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर का सीक्वल वॉर-2 को 14 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाएगा है। जिसमें बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हीरो और विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। वॉर 2 को लेकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता की उम्मीद की जा रही है।

 Bhooth Bangla (भूत बंगला)

भूत बंगला एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कॉमेडियन नजर आने वाले हैं। जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने आखिरी बार साल 2010 में खट्टा मीठा फिल्म की थी। जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। भूत बांग्ला फिल्म दिसंबर 2025 तक रिलीज कर दी जाएगी। जिसकी शूटिंग जारी है।

इनके अलावा भी 2025 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनमें लाहौर 1947 (26 जनवरी), रेड 2 ( 21 फरवरी) हाउसफुल 5 (जून 2025), और जौली एलएलबी 3 (10 अप्रैल 2025) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Leave a Comment