Maa Movie 2025 Box Office Collection: काजोल की नई फिल्म ‘मां’ कर रही है बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई, 4 दिनों में ही कर ली इतनी कमाई!

Maa movie 2025 box office collection

Maa Movie 2025 Box Office Collection: काजल अपनी नई माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां के चलते बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियों में है। फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जिसने कमाई के मामले में 2025 की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। चलिए जानते हैं Maa Movie Box Office Collection कितना हुआ है. और फिल्म ने कौन-कौन सी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

काजोल की फिल्म ‘मां’ ने की छप्पड़ फाड़ कमाई (Maa Movie 2025 Box Office Collection)

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित माँ फिल्म 27 जून 2025 को थियेटर्स में रिलीज की गई थी। जिसने पहले ही दिन दमदार शुरुआत के साथ 4.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिली और 6 करोड़ का कलेक्शन किया। कमाई की रफ्तार तीसरे दिन भी नहीं थमी और फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कुल 18 करोड़ का कलेक्शन पूरा किया।

आज Maa Movie Day 4 Box Office Collection की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने लगभग 3 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 21.45 करोड़ हो चुका है. इस हिसाब से फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।

DayMaa Movie Box Office Collection
Day-14.92 cr
Day-26.00 cr
Day-37 cr
Day-43 cr*
Total21.45 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन)

Maa Movie Hit Or Flop 

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक मां फिल्म का बजट मात्र 35 करोड़ है और फिल्म ने अब तक 21.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके मुताबिक देखे तो फिल्म जल्द ही अपने बजट जितना कमा लेगी। इतना तो तय है की फिल्म फ्लॉप नहीं होगी। मगर अब यह देखना बाकी है की फिल्म अपने बजट से कितना ज्यादा कमा पाएगी। 

2025 की इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

माँ फिल्म ने रिलीज होने के बाद महज चार दिनों में ही 2025 की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिनमें लवपाया (6.85 करोड़), सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव (5.32 करोड़), द भूतनी (9.57 करोड़), केसरी वीर (1.53 करोड़), बैडएस रवि कुमार (8.38 करोड़) और फतेह (13.35 करोड़) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

सभी लेख पढ़ें