Aditi Mistry is Dating Elvish Yadav? अदिति की इंस्टा स्टोरी से खुल गया राज, अदिति हुई एल्विश से शादी के लिए तैयार

By: महेश चौधरी

December 28, 2025

Aditi Mistry is Dating Elvish Yadav

Aditi Mistry Is Dating Elvish Yadav: इन दिनों बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट और बोल्ड मॉडल अदिति मिस्त्री एल्विश यादव के साथ जबरदस्त गदर मचा रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आई है। एल्विश के प्रॉडकास्ट में दोनों के बीच काफी मजेदार सवाल जवाब हुए हैं। अब अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। जिसे देख हर कोई हैरान है। इस स्टोरी के बाद अदिति और एल्विश के रिलेशन की अफवाहों ने जोर पकड़ा है। फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? और क्या एल्विश यादव और अदिति मिस्त्री एक दूसरे को डेट कर रहे हैं?

छा गई एल्विश यादव और अदिति मिस्त्री की जोड़ी

हाल में अदिति एल्विश यादव के प्रॉडकास्ट में नजर आई है। जो दर्शकों को पसंद आया है। एल्विश पूछते हैं कि आपने बिग बॉस 18 में इतना इतना बुरा क्यों खेला की आपको शो से बाहर कर दिया गया। जवाब में अदिति कहती है कि मैंने शो में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर शो के सभी कंटेस्टेंट काफी ठंडे पड़े हुए थे। जिस समय बिग बॉस में एंट्री हुई हर कोई काफी शांत था।

आगे…  शादी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अदिति ने कहा कि वह एल्विश यादव से शादी करना चाहेगी। अदिति अपनी कुर्सी छोड़ एल्विश के पास गई और उसके साथ रोमांटिक अंदाज में फ्लर्ट करने लगी। यह नजारा देख हर कोई कहने लगा कि अदिति का दिल एल्विश पर आ गया है। अदिति ने काफी रोमांटिक अंदाज में एल्विश को शादी के लिए प्रपोज भी किया, मगर एल्विश ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई और हंसते हुए बात टाल दी।

क्या एल्विश यादव और अदिति मिस्त्री एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? (Aditi Mistry Is Dating Elvish Yadav?)

अब अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। जिसमें अदिति ने कहा है कि “मैं बता दूं एल्विश हमारे बीच में क्या है?” इस स्टोरी को देख हर कोई दंग रह गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर स्टोरी के जवाब में एल्विश यादव की ओर से भी कोई रिप्लाई नहीं आया है।

सभी लेख पढ़ें