Affordable Price Electric Scooter in India: समय के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल के डिमांड बढ़ती ही जा रही है। मगर इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती डिमांड के कारण इनकी कीमत भी आसमान छू रही है। जो कस्टमर की उलझन का कारण बनती है। वह इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं मगर उनकी हाई कीमत के चलते वह अपना इरादा बदल लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल की जानकारी देंगे जो मिडल क्लास लोगों के लिए एक शानदार विकल्प हैं।
Affordable Price Electric Scooter
भारत की सड़के एक नए युग की ओर बढ़ रही है। अब सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल दौड़ रहे हैं। इस लेख में कुछ ऐसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देंगे, जो काफी कम कीमतों में तो मिल ही रहे है, साथ ही साथ यह काफी शानदार रेंज और बेहतरीन फीचर्स की सुविधा देते देते है। आईए इनके बारे में जानते हैं।
Ujaas EZy Electric Scooter

Ujaas EZy (उजास ईजेडवाई) भारत के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक है। जिसके बेस मॉडल की कीमत मात्र ₹30000 से शुरू होती है। कंपनी की ओर से इस स्कूटर को लेकर दावा किया गया है, कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगभग 60 किलोमीटर की हाई रेंज देने की क्षमता रखता है।
वजन में काफी हल्का और न के बराबर रनिंग कॉस्ट वाला यह स्कूटर काफी आकर्षक डील की पेशकश करता है। जिसे 26Ah क्षमता की बैटरी के साथ तैयार किया गया है। जो 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देने के लिए जिम्मेदार है। यह स्कूटर लगभग 6 से 7 घंटे में 0 से 100% तक के चार्ज होता है।
Avon E Plus Electric Scooter

यह स्कूटर केवल ₹25000 एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 50 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखता है। इसमें 12Ah क्षमता की बैटरी देखने को मिलती है। यह 4 से 6 घंटे में जीरो से फुल 100% चार्ज हो जाता है। इसका इस्तेमाल स्कूल और कॉलेज जाने के लिए लड़कियों और बुजुर्ग लोगों द्वारा सबसे ज्यादा किया जाता है।
Velev Motors VEV 01

यह बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.15Kwh क्षमता की बैटरी के साथ तैयार किया गया है, जो 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार देता है। मात्र 32,500 रूपये में उपलब्ध यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 से 80 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज देने की क्षमता रखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जीरो से 100% चार्ज होने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है।
Ampere Magnus Pro Electric Scooter

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 60V/30Ah lithium ion बैटरी पैक के साथ तैयार किया गया है। जो एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 8 से 10 घंटे का समय लेता है। इसके बाद यह स्कूटर 45 से 50 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखता है। जिसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस स्कूटर में कुल वजन 94kg है। कीमत की बात करें तो यह स्कूटर लगभग 66,000 एक्स शोरूम कीमत के साथ मार्केट में मौजूद है।
Hero Electric Optima Scooter

हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का बेस मॉडल 83,300 रुपए एक्स शोरुम कीमत के साथ उपलब्ध है। जिसका टॉप मॉडल 124,000 रूपये तक पहुंचता है। यह स्कूटर 2.06Kwh लिथियम आयन बैटरी के साथ तैयार किया गया है। इस जीरो से 80% तक चार्ज होने में केवल 2 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 125 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी टॉप एंड हाई स्पीड 48 किलोमीटर प्रति घंटा है।
EOX E2 Electric Scooter

यह बजट सेगमेंट के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो प्रति सिंगल चार्ज 60 से 80 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 32Ah 60V लीड एसिड बैटरी पैक लगाया गया है। जो ब्लैक, रेड एंड व्हाइट तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी मार्केट में एक्स शोरूम कीमत 56,999 है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर वॉटरप्रूफ BLDC मोटर के साथ तैयार किया गया है। जिसकी 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है।
अन्य बजट सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर
मार्केट में आए दिन कई बजट सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होते हैं। जिनमें से कुछ मुख्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट नीचे दी गई है।
- Lectrix Lxs 2.0 : 49,999 /-
- Komaki X-One Smart 2 : 51,247 /-
- Green Udaan: 26,999 /-
- Energy Electric scooter: 34,800 /-
- Automaxx DL One Electric scooter: 31,999 /-
Electric Scooter खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रिक व्हीकल करते समय उसकी बैटरी लाइफ, कंपनी द्वारा दी जाने वाली वारंटी, मोटर पावर, ब्रेकिंग सिस्टम, फीचर्स, चार्जिंग के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन सुविधा और उसकी रेंज से जुड़ी पूरी जानकारी लेना चाहिए।