Bollywood Upcoming Movie: अगले 6 महीने में आने वाली हैं तीन जबरदस्त फिल्में

By: khabardaari.com

Last Update: July 16, 2024 8:55 AM

Bollywood Upcoming Movie
Join
Follow Us

Bollywood Upcoming Movie: 2024 के अगले 6 महीनो में कई बड़ी फिल्मों के आने की खबर कंफर्म हो चुकी है। जिसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स अभी से तैयारी में जुट चुके हैं और स्क्रीन बुकिंग की प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही है। अगले 6 महीने में देवरा, भूल भुलैया 3 और पुष्पा 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट है। आईए इनसे जुड़ी ताजा अपडेट पर नजर डालते हैं।

3 बड़ी फिल्में होगी रीलीज 

साल के लास्ट में तीन बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा। जिनमें पुष्पा द रूल सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म है। इसके अलावा देवरा और भूल भुलैया 3 का नाम शामिल है। तीनों ही फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए फिल्म मेकर्स ने स्क्रीन बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

मेकर्स का मानना है कि यह तीनों फिल्में एक दूसरे की कमाई में रोडा बनेगी और जबरदस्त क्लैश होगा। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्जीबिटर्स को रिलीज का शेड्यूल तैयार करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनिल थडानी ने बड़ी फिल्मों के लिए स्क्रीन बुकिंग की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।

स्क्रीन बुकिंग में अनिल थडानी सबसे आगे

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने 2024 के अंत में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के लिए जिनमें मुख्य रूप से देवरा, पुष्पा 2 और भूल भुलैया 3 का नाम शामिल है, के लिए सिंगल स्क्रीन को बुक करना शुरू कर दिया है। अनिल थडानी को पूरा भरोसा है कि यह तीनों फिल्में लंबे समय तक सिनेमा में टिकी रहेगी।

1. भूल भुलैया 3

Bollywood Upcoming Movie
Bhool Bhuleya 3 | Source: IMDB

फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी द्वारा किया गया है। जबकि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार फिल्म निर्माता हैं। इसमें कार्तिक आर्यन अहम भूमिका में नजर आएंगे।

भूल भुलैया 3 को दिवाली के वीकेंड में रिलीज किया जाना तय हुआ है। जिसमें कार्तिक आर्यन फिर एक बार रूह बाबा के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की एक बार फिर वापसी होगी। इसके अलावा तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित भी फिल्म में अहम किरदार करती नजर आएगी।

यह एक हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म होगी। फिल्म में विद्या बालन की वापसी हर किसी को हैरान करने वाली है। जो फिल्म के मनोरंजन को कई गुना बढ़ा देगी। हॉरर डरावनी फिल्में देखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन बनती है। 

2. देवरा फिल्म ताज़ा अपडेट

देवरा फिल्म के डायरेक्टर कोरटाला शिवा है जिसे एनटीआर आर्ट और युवा सुधा आर्ट बैनर के तले तैयार किया गया है। लगभग 2 साल बाद एनटीआर जूनियर इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। जो काफी मजेदार होने वाली है।

RRR के बाद जूनियर एनटीआर की यह पहली बड़ी फिल्म होगी। देवरा में पहली बार जानवी कपूर और जूनियर एनटीआर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी। 

यह फिल्म समुद्री लुटेरों की कहानी को पर्दे पर दिखती है। कुछ लुटेरे समुद्री जहाज से भारी मात्रा में सोना लूट कर ले जाते हैं। जिसका मालिक एनटीआर जूनियर होते हैं। फिल्म में लाल समुद्र की भी कहानी दिखाई गई है। एशिया और अफ्रीका के बीच लाल सागर हिंद महासागर पड़ता है। जो जमीनी तौर पर दोनों देशों को अलग-अलग भागों में विभाजित करता है। यह फिल्म समुद्री लूटपाट के आधार पर तैयार की गई है, जो काफी बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

3. Pushpa 2 The Rule

पुष्पा 2 द रूल 2024 की सबसे ज्यादा सुर्खीयो में रहने वाली फिल्म है। जिसका पहला पार्ट पुष्पा द राइज ब्लॉकबस्टर हुआ था। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर काफी ज्यादा हाईप क्रिएट की हैं। 

फिल्म मेकर्स ने पुष्पा पार्ट 2 की रिलीज डेट की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। यह फिल्म 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघर में देखने को मिलेगी।

पुष्पा ट्रेलर: गांव का भला करने वाले पुष्पा को पुलिस जबरन जेल में डाल देती है। जहां से पुष्पा भाग जाता है। पुष्पा जेल से सीधा जंगल की ओर भागता है। जहां पुलिस उस पर गोलीया चला देती है। जिनमें से एक गोली पुष्पा को लग जाती है और उसके बाद उसकी मरने की खबर टीवी पर दिखाई जाती है। जिसको देखने के बाद चारों ओर देंगे शुरू हो जाते हैं। दुकानों में आग लगाई जाती है। पूरा शहर चक्का जाम हो जाता है।

Leave a Comment