Delhi CM Candidate List: क्या महिला मख्यमंत्री चलाएगी अब दिल्ली में सरकार, जानिए कौन कौन है मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:29 AM

Delhi CM Candidate
Join
Follow Us

8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी ने जीत दर्ज कर देश की राजधानी में भी अपनी सरकार बनाई है। हालांकि 6 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। दिल्ली के नए सीएम के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार बैठके कर दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनने पर फैसला बना रहे हैं। 16 फरवरी के बाद कभी भी दिल्ली के नए सीएम की घोषणा हो सकती है।

Delhi CM Candidate – कौन है दिल्ली CM की दौड़ में शामिल

गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा (BJP अध्यक्ष) ने बीते मंगलवार करीब 1 घंटे लंबी बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दिल्ली के नए सीएम के संभावित नामों पर चर्चा हुई है। 16 फरवरी के बाद भाजपा के विधायक दलों की एक और अहम बैठक होगी। जिसके बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

प्रवेश वर्मा बन सकते है मुख्यमंत्री

प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्कर देकर जीत का जश्न मनाया है। इसलिए वह दिल्ली के नए सीएम के सबसे पक्के दावेदार माने जा रहे हैं। जीत मिलने के तुरंत बाद अमित शाह से भी प्रवेश वर्मा की मुलाकात हुई थी। इनके अलावा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में मोहन सिंह बिष्ट, आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता भी शामिल है।

महिला के हाथों में हो सकती है दिल्ली की कमान 

दिल्ली में बीजेपी को मिले कुल वोटों में से 43% वोट महिलाओं ने दिए है। जो पिछली बार की तुलना में लगभग 8% ज्यादा है। इसके अलावा भाजपा की ओर से किसी भी राज्य में महिला उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद पर मौजूद नहीं है। इसको देखते हुए भाजपा ऐतिहासिक फैसला लेकर महिला के हाथों में भी दिल्ली की कमान सौंप सकती है।

जिसके लिए रेखा गुप्ता जिन्होंने शालीमार बाग से चुनाव जीता है और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह पक्की दावेदार मानी जा रही है। इनके अलावा शिखा राय, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान भी इस दौड़ में शामिल है। इसके उलट फेर दिल्ली में डिप्टी सीएम के पद के लिए महिलाओं उम्मीदवार की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है।