Top Bollywood Youngest Actresses: बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियां

By: महेश चौधरी

Last Update: January 18, 2026 12:06 PM

Top Bollywood Youngest Actresses
Join
Follow Us

बॉलीवुड हमेशा से टैलेंट और ग्लैमर का बड़ा मंच रहा है, लेकिन हाल के सालों में सबसे ज़्यादा चर्चा कम उम्र में फिल्मों में एंट्री करने वाली अभिनेत्रियों को लेकर हो रही है। आज की नई जनरेशन की एक्ट्रेसेज़ न सिर्फ़ यंग हैं, बल्कि एक्टिंग, कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस के मामले में भी दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं।

यही वजह है कि Top Bollywood Youngest Actresses की लिस्ट हर किसी की दिलचस्पी का विषय बन चुकी है। जहां पहले हीरोइन बनने का सफर लंबा माना जाता था, वहीं अब कुछ अभिनेत्रियां टीनएज में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर इतिहास रच रही हैं। किसी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की, तो किसी ने पहली ही फिल्म से लाइमलाइट बटोर ली।

आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमा लिया।

Top Bollywood Youngest Actresses (बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियां)

बॉलीवुड में एंट्री करने की कोई तय उम्र नहीं होती, लेकिन जब कम उम्र में कोई एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत ले, तो बात कुछ और ही होती है। आइए नज़र डालते हैं उन Young Actresses पर जो आज की जनरेशन का चेहरा बन चुकी हैं…

नितांशी गोयल (Nitanshi Goel)

अगर हम वाकई Youngest की बात करें, तो नितांशी गोयल का नाम सबसे ऊपर आता है। महज 16-17 साल की उम्र में उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म लापता लेडीज में फूल का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। बिना किसी ग्लैमरस अवतार के, सिर्फ अपनी मासूमियत और सधी हुई एक्टिंग से उन्होंने साबित कर दिया कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता। वे सही मायनों में टीनएज सेंसेशन हैं।

राशा थडानी (Rasha Thadani)

राशा थडानी सुपरस्टार रवीना टंडन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की बेटी हैं। जिनका जन्म 16 मार्च 2005 को मुंबई में हुआ था। राशा ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने केवल 20 साल की उम्र में साल 2025 में आजाद फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आजाद फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया था। जिसमें अजय देवगन भी अहम भूमिका में थे। हालांकि उनका डेब्यू दर्शकों पर कुछ खास असर नहीं डाल पाया।

राशा को इंडस्ट्री का अगला बड़ा Glamour Icon माना जा रहा है। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस में वही जादू है जो 90s में रवीना टंडन में देखा जाता था।

अनन्या पांडे (Ananya Panday)

अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को हुआ था। वह 80 के दशक के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। अन्य ने महज 20 साल की उम्र में ही साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था।

डेब्यू के बाद अनन्या ने पति-पत्नी और वो, खाली पीली और गहराइयां जैसी फिल्मों में काम किया है। उनका अब तक का सबसे चर्चित रोल गहराइयां से माना जाता है। जिसमें उन्होंने एक इमोशनल और मैच्योर किरदार निभाया था। लेटेस्ट में बात करें तो अनन्या OTT और थिएटर दोनों प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और लगातार नई जनरेशन की टॉप एक्ट्रेसेज़ की सूची में भी गिनी जा रही है।

अनीत पड्डा (Aneet Padda)

अनीत पड्डा एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 2002 को अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था और वे एक सामान्य पंजाबी परिवार से आती हैं। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग में रुचि थी, इसलिए उन्होंने स्कूलिंग अमृतसर से पूरी की और बाद में Jesus and Mary College, University of Delhi से ग्रेजुएशन की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कई विज्ञापनों और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में जगह मिली।

उनका पहला ऑन-स्क्रीन डेब्यू 2022 में फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) में एक छोटी भूमिका के रूप में हुआ, जिसमें उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया। यह उनके लिए सिनेमा में कदम रखने जैसा था। बाद में उन्हें 2025 में रिलीज़ हुई रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) में लीड रोल अदा करने का मौका मिला, जिससे उन्हें जबरदस्त पहचान मिली।

अवनीत कौर (Avneet Kaur)

अवनीत कौर भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 2001 को जालंधर, पंजाब में हुआ। उनके पिता का नाम अमनदीप नंद्रा और माता का नाम सोनिया नंद्रा है। बचपन से ही अवनीत को डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स में रुचि थी, जिसके चलते परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।

अवनीत ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के एक स्कूल से पूरी की और पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल एक्टिंग पर फोकस किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस व लिटिल मास्टर से की, जिससे उन्हें पहचान मिली। अवनीत कौर का डेब्यू 12 साल की उम्र में 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म मर्दानी (Mardaani) से हुआ, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया। इसके बाद अवनीत ने टीवी शोज़, म्यूज़िक वीडियोज़ और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम कर खुद को एक सफल यंग स्टार के रूप में स्थापित किया।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 7 मार्च 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। वे दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनकी एक छोटी बहन खुशी कपूर भी हैं। जान्हवी ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और इसके बाद ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क से एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली। बचपन से ही फिल्मों का माहौल मिलने के कारण उनका रुझान अभिनय की ओर रहा।

उन्होंने 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म धडक से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके बाद जान्हवी ने 2020 में आई गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल और 2023 की बवाल में भी काम कर चुकी हैं। आज जान्हवी कपूर Top Bollywood Youngest Actresses की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

इनके अलावा बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियां की सूची में शनाया कपूर, आलिया भट्ट, सई मांजरेकर और नितांशी गोयल जैसी अभिनेत्री का नाम आता है।