IPL 2025 टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण तक पहुंच चुका है। अब प्लेऑफ की तस्वीरें भी लगभग साफ हो गई है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इन तीनों टीमों ने लीग स्टेज में लगातार अंक तालिका में टॉप पोजीशन हासिल की है। चलिए Playoff Scenario IPL 2025 के बारें में विस्तार से जानते हैं।
Playoff Scenario IPL 2025
Playoff scenario IPL 2025: बेंगलुरु ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार 6 सीजन में पांचवी बार प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही गुजरात ने भी पिछले चार सीजन में इस बार तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। जबकि पंजाब टीम ने भी अपना सुखा साफ करते हुए 11 वर्षों में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर नई उपलब्धि हासिल की है। श्रेयस आईपीएल के ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। इससे पहले श्रेयस साल 2019-20 में दिल्ली और 2024 में कोलकाता टीम की ओर से कप्तान रहते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंच चुके हैं।
चेन्नई और कोलकाता की उम्मीदों को लगा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों ही टीमें लगातार हार के कारण पॉइंट टेबल में सबसे नीचे खिसक गई हैं और अब उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव नजर आ रहा है। खासकर चेन्नई की हार ने उनके फैन्स को मायूस कर दिया है, क्योंकि धोनी के टीम से जाने के बाद यह पहला बड़ा झटका है।
Playoff Scenario IPL 2025 Qualify Teams
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटन्स (Q) | 12 | 9 | 3 | 0 | 18 | +0.795 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (Q) | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
3 | पंजाब किंग्स (Q) | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
4 | मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.260 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स (E) | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | +0.193 |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद (E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
9 | राजस्थान रॉयल्स (E) | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.701 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.992 |