ICC T20 World Cup Indian Captains List: T20 World Cup में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट, जानें किसका है सबसे अच्छा रिकॉर्ड

By: महेश चौधरी

Last Update: December 23, 2025 5:31 PM

ICC T20 World Cup Indian Captain List with perfomance data
Join
Follow Us

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी गई है। यह उनके लिए खास उपलब्धि है। वे T20 वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे।। सूर्यकुमार से पहले भी कई शूरवीरों ने T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मोर्चा संभाला है और यादगार रिकॉर्ड बनाए हैं। Khabardaari.com की आज की इस रिपोर्ट में हम उन शूरवीरों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। साथ ही साथ बात करेंगे उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स की जो आज भी यादगार है।

ICC T20 World Cup Indian Captain List

कप्तान नामसालकुल मैचजीतहारनो रिजल्ट
Mahendra Singh Dhoni2007, 2009, 2010, 2012, 2014 और 20163320121
Virat Kohli20215320
Rohit Sharma2022, 2024141040
Suryakumar Yadav2026Soon

जब भी हम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप की बात करते हैं तो चर्चा सिर्फ छक्कों, यॉर्कर और आखिरी ओवर के रोमांस तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि टीम के कप्तान का भी काफी महत्वपूर्ण रोल होता है। टीम इंडिया की ओर से अब तक आईसीसी T20 वर्ल्ड कप मैचों में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कप्तान की भूमिका निभाई है। चलिए इनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी : एमएस धोनी T20 वर्ल्ड कप के पहले और सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने साल 2007 में युवा टीम के साथ मैदान में कदम रखा और जीत भी हासिल की। उनकी कप्तानी में कुल 33 मैच हुए। जिनमें 20 जीत, 12 हार और 1 नो रिजल्ट रहा।

धोनी की सबसे बड़ी खूबी थी, मैदान में किसी भी स्थिति को अपने हिसाब से हैंडल करना, न की पैनिक होना। 2007 का फाइनल मैच सबसे यादगार रहा। जिसमें धोनी ने अपनी बेहतरीन सूझबूझ से एक बेंचमार्क सेट किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सिखाया कि मैच 20 ओवर का नहीं बल्कि चार अलग-अलग फेज (Powerplay, Middle, Death, Extra Push) का समझकर खेलना चाहिए।

हर फेज़ के बाद विरोधी टीम के रन, परफॉर्मेंस और बचे खिलाड़ियों के हिसाब से कूटनीति बनानी चाहिए। उनकी यह फेज़-बेस्ड सोच दुनिया भर की T20 टीमों के लिए एक बेसिक मॉडल बन गई। 

विराट कोहली: विराट कोहली ने एकमात्र बार 2021 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी एम एस धोनी से बिल्कुल अलग थी। जहां महेंद्र सिंह धोनी एकदम शांत दिमाग से खेल को समझ कर मैदान में कदम रखते थे। वहीं कोहली ने एनर्जी, आक्रामक और फिजिकल डोमिनेंस को प्राथमिकता दी। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने कुल 5 मैच खेलें। जिसमें से 3 मैचों में जीत मिली थी। लेकिन टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी।

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने 2022 और 2024 (जीत) के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी का भार संभाला। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने कुल 14 मैच खेलें। जिनमें से 10 में जीत और केवल चार में हार हुई।

रोहित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पहले ही बता दिया था कि कोई भी खिलाड़ी मैच की शुरुआत में ही आउट हो जाएगा तो भी उसे ड्रॉप या डांट नहीं मिलेगी। मगर उन्हें मैच की ओपनिंग जबरदस्त रखनी होगी। रोहित शर्मा की यह कूटनीति काम कर गई। जिसका असर मुकाबलों की शुरुआत में हुई बढ़त देख सकते हैं। खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में खुली छूट मिली और मिडिल में हर एक खिलाड़ी को स्पष्ट रोल दिया गया। यही कारण रहा की 2024 में 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे का अंत हुआ और टीम इंडिया की जीत हुई।

अब सूर्यकुमार को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी जिम्मेदारी कितने बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। बाकी सूर्यकमार कुमार को कप्तान बनाने पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? जरूर बताएं।