IPL 2025 First Match: आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च से होने वाली है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खिलाड़ी भी अपने दमदार प्रदर्शन के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार आईपीएल ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी को खर्च करने के लिए पैसे भी ज्यादा मिले हैं। भर भर कर पैसे खर्च करके सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी प्लेयर्स की टीम तैयार की है। हर फ्रेंचाइजी आईपीएल में अपने नाम का झंडा गाड़ने के लिए जीतोड़ प्रैक्टिस कर रही है। आइए जानते हैं आईपीएल 2025 से लेकर 2027 तक का शेड्यूल क्या है? साथ ही जानेंगे आईपीएल 2025 कब से स्टार्ट होगा और किन दो टीमों के बीच पहला मैच होने वाला है।
आईपीएल 2025 कब से स्टार्ट होगा
BCC की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद ही सभी फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2025 के शेड्यूल के साथ-साथ 2026 और IPL 2027 के शेड्यूल की भी जानकारी दे दी गई थी। जिसके मुताबिक आईपीएल 2025 14 मार्च को शुरू होने वाला है। और इसका आखिरी मैच 25 मई को खेला जाएगा। जबकि आईपीएल 2026 15 मार्च को शुरू होकर 31 मई को खत्म होगा और तीसरा सीजन यानि आईपीएल 2027 14 मार्च को शुरू होकर 31 मई को खत्म होगा।
लंबे समय से आईपीएल के मैचों की संख्या में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई जा रही थी। जिसे लेकर अब अंतिम रूप से फैसला कर लिया गया है। आईपीएल 2025 में हमेशा की तरह 74 मैच ही खेले जाएंगे। मगर आईपीएल 2026 में मैचों की संख्या बढ़कर 84 और 2027 के लिए यह संख्या और बढ़कर 94 कर दी गई है।
IPL 2025 First Match
मगर एक सवाल जो हर कोई जानना चाहता है कि IPL 2025 First Match कौनसी दो टीमों के बीच होगा? आईपीएल इतिहास पर गौर फरमाए तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों टीमें ऐसी है, जिनका आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दबदबा है।
अब तक खेले गए 17 सीजनों में दोनों टीमों ने पांच-पांच बार जीत मुकम्मल की है. जिसके चलते ज्यादातर आईपीएल सीजन की शुरुआत इन्हीं दो टीमों की भिड़ंत से हुई है। मगर पिछले दो सीजनों का ट्रैक रिकार्ड देखा जाए तो दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिसके बाद आईपीएल 2025 की शुरुआत इन दोनों टीमों के मुकाबले से होती असंभव नजर आ रही है।
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ था। जिसके बाद अब आईपीएल 2025 का पहला मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के साथ शुरू होने वाला है। जो कथित तौर पर नरसिंहगढ़ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।
IPL 2008 से 2024 तक रिकॉर्ड
साल | फाइनल में खेलने वाली टीमें | स्टेडियम | विजेता टीम |
---|---|---|---|
2008 | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई | राजस्थान रॉयल्स |
2009 | डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग | डेक्कन चार्जर्स |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | चेन्नई सुपर किंग्स |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2013 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | मुंबई इंडियंस |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2015 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | मुंबई इंडियंस |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | सनराइजर्स हैदराबाद |
2017 | मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद | मुंबई इंडियंस |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | चेन्नई सुपर किंग्स |
2019 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद | मुंबई इंडियंस |
2020 | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | मुंबई इंडियंस |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | चेन्नई सुपर किंग्स |
2022 | गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | गुजरात टाइटंस |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | चेन्नई सुपर किंग्स |
2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई | कोलकाता नाइट राइडर्स |