IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची BCCI को सौंप दी है। जहां से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है। हालांकि उन्हें ऑक्शन में अच्छा पैसा मिल सकता है। विराट कोहली लगभग 21 करोड रुपए में रिटेन हुए है। हालांकि 21 करोड़ में रिटेन होने के बावजूद वह सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं बन सके। सबसे महंगे खिलाड़ी का खिताब विदेशी प्लेयर के नाम हुआ है। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
IPL 2025 Retention: हेनरिक क्लासेन बने सबसे महँगे खिलाडी
सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 31 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सबमिटहै। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड रुपए देकर हैदराबाद ने रिटेन किया है। इसके बाद वे आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। हेनरी ने आईपीएल 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होंने 16 मुकाबले में 171 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 479 रन बनाए थे। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए। उनका अधिकतम स्कोर 80 रन था।
दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम की धार विराट कोहली को आरसीबी ने 21 करोड रुपए में रिटेन किया है। इसके बाद विराट कोहली भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे रिटेन किये गए खिलाड़ी बने हैं। आरसीबी द्वारा तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। जिसमें विराट कोहली के साथ यस दयाल और रजत पाटीदार का नाम शामिल है।
टॉप 3 सबसे महंगे रिटेन किए गए खिलाड़ी
वही टॉप 3 खिलाड़ी की बात करें तो पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन का 23 करोड़ पर रिटर्न हुआ है। जो हैदराबाद टीम ने किया है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। जिन्हें 21 करोड़ में आरसीबी ने रिटेन किया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जेंट्स की ओर से निकोलस पूरन को रिटेन किया गया है। इन्हें भी 21 करोड़ में रिटेंशन मिला है।
केएल राहुल और ऋषभ पंत को रिटेंशन नहीं किया गया
मजे की बात तो यह है की कुछ टीमों ने तो अपने कप्तानों को ही रिटेन नहीं किया है। जिसमें ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स), श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स), फाफ डुप्लेसी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और केएल राहुल (लखनऊ सुपरजायंट्स) का नाम शामिल है।
IPL 2025 Retention किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
गुजरात टाइटन्स (GT)
| शुभमन गिल | 16.5 करोड़ |
| राहुल तेवतिया | 4 करोड़ |
| राशिद खान | 18 करोड़ |
| शाहरुख खान | 4 करोड़ |
| साई सुदर्शन | 8.5 करोड़ |
मुंबई इंडियंस (MI)
| हार्दिक पंड्या | 16.35 करोड़ |
| रोहित शर्मा | 16.30 करोड़ |
| सूर्यकुमार यादव | 16.35 करोड़ |
| तिलक वर्मा | 8 करोड़ |
| जसप्रीत बुमराह | 18 करोड़ |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
| निकोलस पूरन | 21 करोड़ |
| मयंक यादव | 11 करोड़ |
| मोहसिन खान | 4 करोड़ |
| रवि बिश्नोई | 11 करोड़ |
| आयुष बदोनी | 4 करोड़ |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
| ऋतुराज गायकवाड़ | 18 करोड़ |
| रवींद्र जडेजा | 18 करोड़ |
| शिवम दुबे | 12 करोड़ |
| मथीशा पथिराना | 13 करोड़ |
| महेंद्र सिंह धोनी | 4 करोड़ |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
| पैट कमिंस | 18 करोड़ |
| अभिषेक शर्मा | 14 करोड़ |
| हेनरिक क्लासेन | 23 करोड़ |
| नीतीश कुमार रेड्डी | 6 करोड़ |
| ट्रेविस हेड | 14 करोड़ |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
| विराट कोहली | 21 करोड़ |
| रजत पाटीदार | 11 करोड़ |
| यश दयाल | 5 करोड़ |
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
| अक्षर पटेल | 16.50 करोड़ |
| कुलदीप यादव | 13.25 करोड़ |
| ट्रिस्टन स्टब्स | 10 करोड़ |
| अभिषेक पोरेल | 4 करोड़ |
राजस्थान रॉयल्स (RR)
| संजू सैमसन | 18 करोड़ |
| रियान पराग | 14 करोड़ |
| यशस्वी जायसवाल | 18 करोड़ |
| शिमरॉन हेटमायर | 11 करोड़ |
| ध्रुव जुरेल | 14 करोड़ |
| संदीप शर्मा | 4 करोड़ |
पंजाब किंग्स (PBKS)
| शशांक सिंह | 5.5 करोड़ |
| प्रभसिमरन सिंह | 4 करोड़ |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
| सुनील नरेन | 12 करोड़ |
| आंद्रे रसेल | 12 करोड़ |
| रिंकू सिंह | 13 करोड़ |
| वरुण चक्रवर्ती | 12 करोड़ |
| रमनदीप सिंह | 4 करोड़ |
| हर्षित राणा | 4 करोड़ |
रिटेंशन के बाद टीमों के पास कितना पैसा बचा है?
| पंजाब किंग्स | 110.5 करोड़ |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 83 करोड़ |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 69 करोड़ |
| दिल्ली कैपिटल्स | 73 करोड़ |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 55 करोड़ |
| गुजरात टाइटन्स | 69 करोड़ |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 45 करोड़ |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 51 करोड़ |
| मुंबई इंडियंस | 45 करोड़ |
| राजस्थान रॉयल्स | 41 करोड़ |












