हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों की बरसात कराने वालों खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर ताबीज हुए हैं। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के हीनरिक क्लासेन और यूएई के मुहम्मद वसीम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, आइये जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.
रोहित शर्मा का दमदार रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही मैदान में शांत दिमाग और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंबी पारी खेलने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। हाल ही में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वे 2023 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कुल 82 छक्के लगाए हैं।
इसके अलावा इंटरनेशनल स्तर पर देखा जाए तो भी रोहित शर्मा का नाम पहले पायदान पर बरकरार है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 631 छक्के लगाए हैं। इनके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल और तीसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी का नाम आता है। जिन्होंने क्रमशः 553 और 474 छक्के लगाए हैं।
टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट (ODI’s)
- रोहित शर्मा (भारत) – 83 छक्के
- हीनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) – 55 छक्के
- मुहम्मद वसीम (यूएई) – 53 छक्के
- मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 48 छक्के
- चरिथ असलंका (श्रीलंका) – 46 छक्के
दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज (टी20 इंटरनेशनल + टेस्ट + वनडे)
- रोहित शर्मा (इंडिया) – 631 छक्के
- क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज ) – 553 छक्के
- शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 476 छक्के
- ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैण्ड ) – 398 छक्के
- मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैण्ड ) – 383 छक्के
- एमएस धोनी (इंडिया) – 359 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) – 355 छक्के
- सनथ जयसूर्या ( श्रीलंका) – 352 छक्के
- इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) – 346 छक्के
- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 328 छक्के