सिर्फ एक एपिसोड देखोगे… फिर पूरी रात जागकर खत्म कर दोगे, ये रही Romantic Hindi Series की सुपरहिट लिस्ट

By: महेश चौधरी

Last Update: January 5, 2026 5:58 AM

Romantic Hindi Series
Join
Follow Us

आजकल OTT पर क्राइम और थ्रिलर के बीच Romantic Hindi Series का क्रेज तेजी से बढ़ा है। लोग अब सस्पेंस से हटकर दिल छू लेने वाली लव स्टोरी को पसंद कर रहे हैं। अगर आपको भी रोमांटिक स्टोरी वाली सीरीज पसंद हैं, तो ये 4 सीरीज आपके लिए हाजिर हैं। सबसे बड़ी बात ये वेब सीरीज आज भी कई दर्शकों की पसंद बनी हुईं हैं। चलिए जानते हैं उन सीरीज के बारे में, जो सीधा आपके दिल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगी।

नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड

इस वेब सीरीज ZEE 5 पर उपलब्ध है. जिसमें नकुल मेहता और Anya Singh ने मुख्य भूमिका निभाई है. सीरीज की कहानी टीनी और सुमेर की दोस्ती को केंद्र में रखकर बुनी गई है. जो 5 साल बाद फिर से मिलते है. धीरे-धीरे दोनों के बीच एक दूसरे के लिए फीलिंग डवलप होने लगती है. जो काफी रिलेटेबल लगती है. यह सीरीज आज भी लाखों दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

इश्क एक्सप्रेस

इस सीरीज आरव और तान्या की छोटी सी यात्रा से शुरू होती है. दोनों ट्रेन यात्रा के दौरान अजनबियों की तरह एक दूसरे से परिचित होते हैं और दोनों के बीच सफर के दौरान एक रोमांटिक कहानी बुनने लगती है। बेशक एक दूसरे से अनजान थे। मगर जल्द ही दोनों में ऐसा प्यार हो जाता है जैसे दोनों एक दूसरे के लिए की बने हो। 2022 में रिलीज हुई यह सीरीज अमेजॉन मिनी टीवी पर उपलब्ध है।

Feels Like Ishq

मात्र 6 एपिसोड में तैयार की गई यह सीरीज लव अट्रैक्शन के बीच के अंतर को बरक़रार रखते हुए अच्छा मनोरंजन कराती है. सीरीज में राधिका मदान, अमोल पाराशर, सिमरन जेहानी और तान्या मानिकतला नजर आई है. कम समय में अगर आप एक अच्छी Romantic Hindi Series देखना चाहते है तो Feels Like Ishq आपके लिए ही बनी है. जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं।

Baarish (बारिश)

यह सीरीज एक गुजराती बिजनेसमैन और एक पढ़ी लिखी महाराष्ट्रीयन कर्मचारी के इर्द गिर्द घूमती है. दोनों की लव स्टोरी अच्छी चल ही रही होती है, लेकिन एकदम से उथल पुथल मच जाती है. सीरीज में रोमांस और सस्पेंस का अच्छा तड़का लगाया गया है. कुल 40 एपिसोड वाली यह Romantic Hindi Series ZEE5 पर उपलब्ध है।