Top Chess Players in India: कौन हैं भारत के सबसे बड़े शतरंज खिलाड़ी? जिनके आगे नहीं टिक बड़े बड़े धुरंधर

By: महेश चौधरी

Last Update: June 26, 2025 5:14 AM

top chess player in india image
Join
Follow Us

Top Chess Players in India: भारत अब क्रिकेट में ही नहीं बल्कि शतरंज की दुनिया में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाता जा रहा है। हाल के वर्षों में भारतीय शतरंज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। खासकर युवा ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने भारत को वैश्विक शतरंज मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 2024 में गुकेश सबसे कम उम्र के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट विजेता बनकर फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने, जो विश्वनाथन आनंद के बाद इस स्तर तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं।

आज भारत के पास कई ऐसे टॉप क्लास शतरंज खिलाड़ी हैं जो न केवल टॉप 100 में शामिल हैं, बल्कि विश्व चैंपियनशिप के दावेदारों की लिस्ट में भी गिने जाते हैं। इस लेख में हम आपको भारत के टॉप शतरंज खिलाड़ी देंगे, जिन्होंने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बने हैं।

डी-गुकेश

डी-गुकेश ने बहुत कम उम्र में ही शतरंज का बादशाह होने का खिताब अपने नाम किया है। साल 2006 में जन्मे डी-गुकेश ने मात्र 12 साल की उम्र में ही ग्रैंडमास्टर का ख़िताब अपने नाम कर लिया था. जो काफी बड़ी उपलब्धि है. गुकेश ने दिसंबर 2024 में दुनिया के सबसे बेहतरीन चेस प्लेयर्स में से एक डिंग लिरेन को मात देते हुए वर्ल्ड चेस चैंपियन का ताज भी हासिल किया है. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में दुनिया के सबसे बेहतरीन प्लेयर मैग्नस कार्लसन को हराकर भी उपलब्धि हासिल की है. डी-गुकेश आज के समय में न केवल देश के बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाडी के तौर पर गिने जा रहे हैं.

विश्वनाथन आनंद

जब भारत में शतरंज को कोई गंभीरता से नहीं लेता था, तब विश्वनाथन आनंद ने 1988 में देश के पहले ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रचा था। इसके आलावा विश्वनाथन आनंद 5 बार विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं और उनकी गिनती आज भी दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में होती है। आनंद ने न केवल अपने खेल से बल्कि कोचिंग और युवाओं को प्रेरित कर शतरंज को भारत में एक मुख्यधारा का खेल बनाने में योगदान दिया है.

अर्जुन एरिगैसी

शतरंज की दुनिया में अर्जुन एरिगैसी भी एक बड़ा नाम है. जो देश के उभरते युवा खिलाडी हैं. जिन्होंने हालही में (जून 2025 में) “फिडे विश्व रैपिड टीम चैंपियनशिप” में जीत हासिल कर भारत का गौरव ऊँचा किया है. अर्जुन एमजीडी1 टीम की कमान संभाल रहे थे. जो फिडे विश्व रैपिड टीम चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय टीम बनी हैं. अर्जुन की सटीक कैलकुलेशन और आत्मविश्वास उन्हें top chess players in india की सूची में जगह दिलाती हैं।

आर. प्रज्ञानंद 

आर. प्रज्ञानंद ने शतरंज की दुनिया में काफी कम उम्र में ही बहुत बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब हासिल कर लिया था। जबकि 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे। उनके शतरंज करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है, उन्होंने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को भी मात दी है। वे ऑनलाइन और ओवर थे बोर्ड दोनों फॉर्मैट्स में खेलते हैं। इनके आलावा पेंटाला हरिकृष्णा, अरविंद चिदंबरम, विदित गुजराती, निहाल सरीन, एस. एल. नारायणन और भास्करन आदिबन वो नाम है. जो Top Chess Players in India की लिस्ट में जगह बनाये हुए हैं।