Top Selling Bikes : भारत में सबसे ज्यादा खरीदी जाती है ये 5 गाड़ियाँ, जानें कौनसी है पहले नंबर पर

भारतीय ऑटो बाजार में टू व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा 100cc से 350 सीसी क्षमता की बाइक की डिमांड रहती है। हर महीने वाहन निर्माता कंपनियां अपनी सेल्स की रिपोर्ट सार्वजनिक करती है। नवम्बर 2024 की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। जिसके मुताबिक भारत की Top Selling Bikes की सूची में हीरो स्प्लेंडर प्लस हमेशा की तरह पहले पायदान पर काबिज है। आइये Top Selling Bikes के बारे में विस्तार से जानते हैं। आखिर कौन सी बाइक भारतीयों को सबसे ज्यादा भा रही है।

Top Selling Bikes | हीरो स्प्लेंडर प्लस बनी देश के नंबर वन बाइक

हीरो मोटोकॉर्प की हीरो स्प्लेंडर प्लस हमेशा ही ग्राहकों की पहली पसंद रही है। यह बाइक देश की बेस्ट सेलिंग बाइक भी मानी जाती है। नवम्बर 2024 में हीरो स्प्लेंडर प्लस कि 2,93,828 यूनिट्स बिकी है। जबकि अक्टूबर महीने में 3,91,622 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह बाइक मात्र 75 हजार एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। जो शानदार माइलेज रेंज और 100 सीसी सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन देती है। जिसके चलते यह बाइक खासकर मिडिल क्लास लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

होंडा शाइन बाइक

Top selling bikes की सूची में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन का नाम है। जिसकी नवंबर 2024 में 1,45,530 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। जबकि अक्टूबर 2024 में 1 लाख 96 हजार के करीब यूनिट्स बिकी है। यह बाइक 100cc और 125cc इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र 65,000 से शुरू होती है।

बजाज पल्सर बाइक

बजाज पल्सर बाइक भी लंबे समय से बाजार में टिकी हुई है। जिसकी नवंबर 2024 में 1,14,467 यूनिट्स बिकी है। इसके बाद यह टॉप सेलिंग बाईक्स की सूची में तीसरे पायदान गिनी जा रही है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 90,000 से शुरू होती है। जो कई मॉडल और वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

हीरो एचएफ डीलक्स बाइक

हीरो का टू व्हीलर सेगमेंट में तगड़ा पोर्टफोलियो है। जिसके चलते ग्राहकों को 100 सीसी सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प के ढेरों ऑप्शन मिलते हैं। हीरो की एचएफ डीलक्स की नवंबर 2024 में 1,24,343 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। यह बाइक मात्र 60,448 एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

बजाज प्लेटिना बाइक 

बजाज प्लैटिना की नवंबर 2024 में 44,578 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। जबकि अक्टूबर 2024 में 61,689 यूनिट्स बिकी थी। बजाज प्लैटिना की कीमत 7,13,854 रुपए से शुरू है। जो 100cc सेगमेंट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment