Web Development Course: आजकल हर कोई नौकरी के बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है या फिर ऑनलाइन दुनिया में काम करके पैसा कमाना चाहता है। ऑनलाइन काम करने के कई फायदे हो सकते हैं। और बहुत कम इन्वेस्टमेंट में कोई भी स्किल सीख कर घर बैठे पैसा कमाना काफी सुविधाजनक लगता है। ऑनलाइन काम करने के लिए आपको कोई ना कोई स्किल की जरूरत होती है। जिनमें वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, 3D एनीमेशन या Web Development कुछ भी हो सकता है।
Web Development
समय के साथ Web Development की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ती जा रही है। यह एक ऐसी स्किल है जिसे शॉर्ट टाइम में सीख कर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। हालांकि यह एक बहुत बड़ी फील्ड है जिसे कोई भी पूरी तरीके से कवर नहीं कर सकता या पूरी तरीके से नहीं सीख सकता।
इसका सिलेबस काफी ज्यादा है मगर यह कई पार्ट्स में डिवाइड होने के चलते आसानी से सीखी जा सकती है। और घर बैठे इससे पैसा कमाना काफी आसान है। इस लेख में हम Web Development से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे जैसे इसके फायदे, नौकरी डिमांड, सैलरी, इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
Web Development क्या होता है?
वेब डेवलपमेंट एक ऐसी स्किल हैं जिसे सीखने के बाद कोई भी व्यक्ति वेबसाइट बनाने में निपुण हो जाता है। कोई भी वेबसाइट बनाने के लिए प्रॉपर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। जिनका मूल आधार कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होती है। इस कोर्स में वेब डेवलपमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे एचटीएमएल, जावा और CSS आदि सिखाई जाती हैं।
वेब डेवलपमेंट में मुख्य रूप से दो बड़े प्रकार होते हैं जिनमें एक फ्रंटएंड जबकि दूसरा बैकऐंड होता है।
फ्रंटेंड: यह वेबसाइट का वह भाग होता है जो विजिटर को डिस्प्ले होता है। विजिटर वेबसाइट को देखकर या उस पर उपलब्ध कराई गई जानकारी को कंज्यूम कर सकते हैं।
बैकेंड: यह वेबसाइट का वह हिस्सा होता है जिसके माध्यम से वेबसाइट पर क्या और कहां दिखाना है। यह डिसाइड होता है. इसे केवल वेब डेवलपर ही बना और समझ सकते हैं।
वेब डेवलपमेंट का इस्तेमाल ऑनलाइन दुनिया में लगभग सभी चीजों के लिए किया जाता है। जो भी आप ब्राउज़र के जरिए सर्च करते हो उसका मूल ढांचा वेब डेवलपमेंट ही है।
Web Development Course कितने समय में कर सकते हैं ?
वेब डेवलपमेंट कितने समय में पूरा किया जा सकता है। यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है, कि आपका उसमें कितनी ज्यादा रुचि रखते हैं। औसत रूप से यह कोर्स 8 से 12 महीना में पूरा कराया जाता है। इसमें लगभग 6 महिने की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद आप एक अच्छी सैलरी के साथ नौकरी शुरू कर सकते हैं।
Web Developers Salary Range
वेब डेवलपमेंट पूरा करने के बाद आवश्यक रूप से इंटर्नशिप भी करनी जरूरी हो जाती है। इसके बाद नौकरी शुरू करने पर औसत रूप से 20 से ₹25000 महिना सैलरी दी जाती है जो समय के साथ बढ़ती जाती है।
जैसा कि हमने बताया कि वेब डेवलपमेंट में फ्रंटएंड और बैकऐंड दो प्रकार के मुख्य कोर्स करवाए जाते हैं। जिनकी सैलरी भी अलग-अलग होती है। जबकि कई लोग फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट करते हैं। जिनकी सैलरी आमतौर ज्यादा होती है।
भारत में एक फुल स्टैक वेब डेवलपर की जिसको अच्छा खासा अनुभव है। उसकी सालाना 14 से 18 लाख रुपए सैलरी सालाना होती है।
Web developer की बढ़ती डिमांड
इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के प्रसार के साथ ही वेब डेवलपर की डिमांड भी काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। मार्केट में हाई स्किल्ड वेब डेवलपर की कमी के चलते इनको ज्यादा सैलरी भी ऑफर की जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2030 तक वेब डेवलपर की डिमांड इतनी बढ़ जाएगी कि इस फुलफिल करना काफी मुश्किल होगा।
Web development Course करने के फ़ायदे
Web Development Course करने के कई फायदे हैं। कोर्स करने के बाद अगर आप नौकरी नहीं भी करना चाहो तो भी ऑनलाइन फ्रीलांसिंग करके भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। वेब डेवलपर के लिए सबसे बड़ा फायदेमंद काम रिमोट जॉब करना होता है। जो वह घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। रिमोट जॉब करने से उनके आने-जाने का और अन्य कई प्रकार के खर्चों में भी कसौटी होती है।
Web development course Fee
शॉर्ट टर्म में किया जाने वाला यह कोर्स लगभग 8 से 12 महीने की ड्यूरेशन में पूरा किया जा सकता है। जिसकी वन टाइम फीस पेमेंट लगभग 25 से 35000 रुपए तक हो सकती है। हालांकि यह कोर्स ऑनलाइन करने पर आराम से 8 से ₹10000 में मिल जाएगा।
Free Web development Course
ऐसे कई यूट्यूब चैनल हैं जो शुरू से लेकर अंत तक फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट की प्लेलिस्ट तैयार कर चुके हैं। जिनमें “अपना कॉलेज” और “कोड विद हैरी” सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। हाल ही में कोड विद हरी ने जीरो टू कंप्लीट फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट का चैलेंज लिया है। जिसमें फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट को जीरो से लेकर रेडी टू इंडस्ट्री लेवल तक करवाया गया है।
कोर्स | Full Stack Web development |
समय अवधि | 8 से 12 महीने |
फीस | 25 से 35 हज़ार |
इंटर्नशिप | 6 महीना |
सैलरी | 20k से 25k (स्टार्टिंग) |
फ्री कोर्स 1 | अपना कॉलेज फ्री कोर्स |
फ्री कोर्स 2 | कोड विथ हैरी फ्री कोर्स |
निष्कर्ष: इस लेख में हमने Web Development Course फ्री में कैसे किया जा सकता है जिसके बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। जिसका सोर्स गूगल है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाने की स्थिति में आप हमें सूचित कर सकते हैं।