भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 क्या है? जिसका रहता है हर छोटी बड़ी कम्पनी को इंतजार

By: महेश चौधरी

Last Update: January 16, 2025 7:50 AM

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 क्या है?
Join
Follow Us

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 शो 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच होने वाला है। जो खासकर दुनिया भर की वाहन निर्माता कंपनियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है। इसमें देश दुनिया की नई टेक्नोलॉजी, परिवहन संसाधन और नवाचार प्रस्तुति का अवसर मिलता है। जिसमें कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ एकत्रित होते हैं। आइये जानते हैं भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो क्या है? और इसका क्या महत्व है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 क्या है?

यह एक्सपो शो भविष्य के परिवहन और मोबिलिटी को लेकर जागरूकता फैलाने और प्रगति करने का एक माध्यम बनता है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, स्मार्ट सिटी संसाधनों और ऑटोनॉमस ड्राइविंग जैसी नई टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच मिलता है। जनवरी 2025 में आयोजित होने वाला एक्सपो भारतीय परिवहन उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम करेगा। जिस पर दुनिया भर की बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों की नजर टिकी हुई है।

यह शो वाहन निर्माता कंपनियों के लिए एक शानदार लॉन्चपेड का काम करता है। जिसमें वे अपनी नई गाड़ियों और नई टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने रखते है। 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो की शुरुआत कब हुई 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। जिसका उद्देश्य भारत को मोबिलिटी हब बनाना है। जो देश की अर्थव्यवस्था को भी सीधे रूप से मजबूती देने का काम करता है। यह शो हर 2 साल के अंतराल में आयोजित किया जाता है। जिसके मुताबिक देखा जाए तो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 चौथा संस्करण है। जो भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय, ऑटोमोबाइल कंपनियां, और तकनीकी स्टार्टअप्स की सह:मेजबानी में आयोजित किया जाता है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा जो विश्व स्तरीय सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है।

Leave a Comment