आखिर कौन है गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक? जिनकी तेज गेंदों के आगे नहीं चला रोहित शर्मा और यशस्वी का भी बल्ला

By: महेश चौधरी

Last Update: January 25, 2025 6:49 AM

Yudhvir Singh bowling speed
Join
Follow Us

युवा गेंदबाज युद्धवीर सिंह रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त फोड़ रहे हैं। रणजी ट्रॉफी की दूसरी पारी में दिग्गज बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा दोनों को ही युद्धवीर सिंह ने मैदान के बाहर का रास्ता दिखाकर अपने हुनर का परिचय दिया है। आईए जानते हैं युद्धवीर सिंह कौन है और इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

कौन है गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक

युद्धवीर सिंह चरक का जन्म 13 सितंबर 1997 को हुआ था। ये जम्मू कश्मीर के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। इन्होंने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत नवंबर 2019 में की थी। युद्धवीर सिंह का जर्सी नंबर ज्ञात नहीं है युद्धवीर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैदान में अपने शांत दिमाग, तेज गति और अनोखी सूझबूझ के लिए पहचाने जाते हैं।

युद्धवीर राइट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर है। जिनकी गेंद की गति लगभग 140 से 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहती है। जो किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती पूर्ण मानी जाती है। इनकी सटीक यॉर्कर और गति से भरपूर गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल भरा होता है।

इस युवा खिलाड़ी ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से न केवल क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत है। बल्कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी जगह बनाई है। युद्धवीर सिंह को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 35 लाख में खरीद कर अपने खेमे में शामिल किया था।

युद्धवीर सिंह ने साल 2021 में आईपीएल में डेब्यू किया था। जिसमें उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला। आगे चलकर युद्धवीर लखनऊ सुपरजॉइंट्स की टीम में शामिल हुए। युद्धवीर सिंह ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 9 मैच खेले हैं। जिसमें उनका विकेट स्कोर 18 है। जबकि T20 में भी उन्होंने 25 विकेट लेकर विशेष ख्याति हासिल की है।

Leave a Comment