RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा : RBI की कमान अब मल्होत्रा के हाथों में, जानें कौन है संजय मल्होत्रा?

RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा बने है. वे अब शक्तिकांत दास की जगह पदभार संभालेंगे। संजय मल्होत्रा 1990 बेच से राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर है। 10 दिसंबर को शक्ति कांत दास का कार्यकाल खत्म होने के बाद से संजय मल्होत्रा के 3 साल के कार्यकाल की शुरुआत होगी। संजय मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर बनेंगे। जिनकी नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा की गई है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। क्या है पूरी खबर..

RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा बनें

10 दिसंबर को श्रीकांत दास के 6 वर्षों के कार्यकाल के समापन के साथ ही आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की नियुक्ति होगी। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय मल्होत्रा को नए गवर्नर के रूप में मंजूरी दे दी है। 11 दिसंबर से उनके दिन 3 साल के कार्यकाल की शुरुआत होगी। मौजूदा समय में संजय मल्होत्रा वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। जहां से वह अब आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 

आरबीआई के 24वें में गवर्नर उर्जित पटेल के अचानक से गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद तत्कालीन रूप से शक्तिकांत दास को 12 दिसंबर 2018 को आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में नियुक्त मिली थी। जिनका 3 साल का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद उनके सेवाओं में विस्तार किया गया। उनका दूसरा कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। जिसके बाद आरबीआई के गवर्नर की जिम्मेदारी संजय मल्होत्रा के कंधों पर होगी। चलिए जानते हैं संजय मल्होत्रा कौन है? और ये कितने पढ़े लिखे हैं?

कौन है संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा राजस्थान के रहने वाले हैं। जिन्हें टैक्सेशन, मखनन, IT, पावर और फाइनेंस जैसे अलग-अलग विभागों में लगभग 33 सालों से भी अधिक वर्षों का अनुभव है। इन्होंने केंद्रीय और राज्य दोनों ही स्तर पर वरिष्ठ पदों पर रहते हुए सेवाएं दी है। साल 2022 के अंत में संजय मल्होत्रा को रेवेन्यू सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थे। संजय मल्होत्रा की फाइनेंस सुधारो और बैंकिंग सेक्टर को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने टैक्स कलेक्शन में वृद्धि करने,जीएसटी काउंसिल के एक्स-ओफ्फिसिओ सेक्रेटरी के तौर पर भी सेवाएँ दी है। 

संजय मल्होत्रा की रणनीतिक सोच और अनुभव को ध्यान में रखते हुए इन्हें राज्य संचालित REC कंपनी के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति की गई थी। इनकी REC में नियुक्ति ऐसे समय पर की गई थी, जब कंपनी कई चुनौतियों का सामना कर रही थी और आर्थिक ससुधारों की जरूरत की स्थिति से गुजर रही थी। 

संजय मल्होत्रा कितने पढ़ें लिखें है

संजय मल्होत्रा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद इन्होंने अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति (पब्लिक पॉलिसी) में भी मास्टर डिग्री हासिल कर अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को और मजबूती दी।

शक्ति कांत दास के काम की सराहना

12 दिसंबर 2018 को 25वें गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की नियुक्ति की गई थी। उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद बाजार में उत्तर-पुथल मच गई। इस दौरान आरबीआई और सरकार के बीच भी अधिशेष स्थानांतरण के मुद्दों को लेकर मतभेद हो रहे थे। जिसने बाजार की स्थिति को और ज्यादा प्रभावित किया। मगर शक्तिकांत दास ने गवर्नर के रूप में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में बाजार काफी स्थिरता के बना रहा। अब यह देखना बाकी है कि संजय मल्होत्रा आरबीआई के गवर्नर के रूप में क्या कुछ नया करते हैं? और कार्यकाल के दौरान आने वाली चुनौतियों का किस तरह समाधान निकालते हैं? अब देश को आर्थिक रूप से मजबूती देने की जिम्मेदारी संजय मल्होत्रा के हाथों में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment