फिल्मों में हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर का टैग कब लगता है?

फिल्में हमारे मनोरंजन का मुख्य स्रोत है। जब कोई फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर उसकी सफलता का मापदंड हिट, सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर जैसे टैग के साथ किया जाता है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म के साथ हिट, सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर का टैग कब लगता है? आईए जानते हैं आखिर फिल्म की सफलता का आकलन किस प्रकार किया जाता है?

हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर क्या है?

किसी भी फिल्म की कमाई को हिट का टैग तब दिया जाता है। जब वह अपने प्रोडक्शन, मार्केटिंग और अन्य सभी लागतों को निकालकर मुनाफा कमाने लगती है। उदाहरण के लिए किसी फिल्म की लागत अगर 50 करोड़ है और फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, तो यह फिल्म हिट मानी जाएगी।

फिल्म सुपरहिट कब होती है?

फिल्म को सुपरहिट का दर्जा तब मिलता है, जब वह अपनी लागत से दो गुना या उससे ज्यादा कमाई करती है। उदाहरण के लिए अगर किसी फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ है और फिल्म ने 100 करोड़ या 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, तो यह फिल्म सुपरहिट मानी जाएगी. 

फिल्म में ब्लॉकबस्टर का टैग कब लगता है?

जब भी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती है। और अपने बजट के मुकाबलें लगभग चार गुना ज्यादा कमाई करती है, तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर माना जाता है। जैसे फिल्म का कुल बजट 100 करोड़ है और फिल्म ने 400 करोड़ या इससे ज्यादा का कलेक्शन किया है, तो यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी जाएगी।

उदाहरण के लिए पुष्पा 2 फिल्म का बजट लगभग 450 करोड़ बताया जा रहा है। मगर फिल्म ने दुनिया भर से लगभग 1550 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद पुष्पा 2 फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग मिल चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment